परिवार गया सीवान, पांच लाख के जेवर ले उड़े चोर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Jul 2018 3:35 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र में बीते तीन दिन में तीन घरों को निशाना बनाकर चोरों ने पुलिस की सक्रियता पर सवाल खड़ा कर दिया है. रविवार को दिनदहाड़े केबुल टाउन नीम रोड क्वार्टर नंबर 26 में रहने वाले मनोज पांडेय के घर का ताला तोड़कर चोर पांच लाख के जेवर और 11 हजार रुपये […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र में बीते तीन दिन में तीन घरों को निशाना बनाकर चोरों ने पुलिस की सक्रियता पर सवाल खड़ा कर दिया है. रविवार को दिनदहाड़े केबुल टाउन नीम रोड क्वार्टर नंबर 26 में रहने वाले मनोज पांडेय के घर का ताला तोड़कर चोर पांच लाख के जेवर और 11 हजार रुपये नकद ले उड़े. घटना रविवार सुबह 11 बजे से शाम चार बजे के बीच की है. गोलमुरी पुलिस ने मौके पर आकर स्थिति का जाजजा लिया.
मनोज पांडेय ने बताया कि वह अपने और अपने भाई के परिवार के साथ क्वार्टर में रहते थे. चचेरे भाई की शादी में परिवार के लोग चार जुलाई को सीवान चले गये थे. रविवार सुबह 11 बजे अपने घर में ताला लगाकर वह ट्रांसपोर्ट में नौकरी करने चले गये. शाम चार बजे घर लौटे, तो मेन गेट का ताला खोल कर भीतर घुसे. भीतर कमरे का ताला टूटा आैर अलमारी का सामान बिखरा था. जांच की, तो पता चला कि दोनों अलमारी में रखे सभी जेवर गायब हैं, उन्होंने सूचना पुलिस को दी. उधर, बस्ती के लोगों का कहना है कि केबुल टाउन में पुलिस की गश्त नहीं होती है.
स्थल पर मिला लोहे का रॉड
पुलिस को जांच के दौरान मनोज कुमार पांडेय के घर में अलामारी के पास से लोहे का लंबा रॉड मिला है. बताया जा रहा है कि चोर पीछे से दीवार कूदकर भीतर घुसे. पीछे से ग्रिल टूटा होने के कारण ही चोर आसानी से कमरे में आ गये और चोरी को अंजाम दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




