ePaper

बरही में निकला रामनवमी का जुलूस

Updated at : 06 Apr 2025 11:03 PM (IST)
विज्ञापन
बरही में निकला रामनवमी का जुलूस

बरही में रामनवमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया.

विज्ञापन

बरही. बरही में रामनवमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया. सभी चौक-चोराहों को रामनवमी झंडे से पाट दिया गया. चारों तरफ भगवान श्रीराम व उनके भक्त हनुमान की भक्ति की बयार बही. बड़े-बड़े लाउडस्पीकर पर भगवान श्रीराम व बजरंगबली के जयकारे गूंज रहे थे. पूरा बरही नगर व ग्राम राममय हो गया था. जुलूस में इलाके के विभिन्न अखाड़ों के हजारों लोग बड़े-बड़े महावीरी झंडे व आकर्षक झांकियों के साथ शामिल थे. बरही चौक, करियातपुर बाजार चौक, नगर बरसोत, रसोइया धमना, गुडियो चौक, गौरियाकरमा चौक पर आसपास के इलाके के अखाड़ों का जमघट लगा. जहां विभिन्न अखाड़े के खिलाड़ियों ने लाठी तलवार आदि अस्त्र शस्त्र के आकर्षक खेलों का प्रदर्शन कर सबका मन मोह लिया. बरही विधायक मनोज यदाव, जिला परिषद उपाध्यक्ष किशुन यादव, प्रखंड प्रमुख मनोज रजक, एनसीपी के बरही विधानसभा प्रभारी महेश ठाकुर, कांग्रेस नेता टीएसएस प्रमुख अरुण साहू, संजीव कतारियार, गणेश यादव, सदभावना मंच के अध्यक्ष राज सिंह चौहान, महासमिति के अध्यक्ष भगवान केसरी, जिप सदस्य प्रीति गुप्ता, प्रमुख संरक्षक रमेश ठाकुर, राज सिंह चौहान, विनोद विश्वकर्मा, शमशेर आलम, व्यवसायी संघ के कपिल केसरी, तपेश्वर साहू, अमित साहू, रितेश गुप्ता, गुरुदेव गुप्ता, आकाश जायसवाल विभिन्न अखाड़ों के अध्यक्ष छोटन ठाकुर, सुनील साव, राजेश केशरी मेवालाल, राजू निषाद, बीरेंद्र रविदास, नवल किशोर सिंह, ज्योतिष यादव, वीरेंद्र साव, पिंटू केसरी, बिनोद यादव, महेश यादव सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता जुलूस में शामिल थे. प्रशासन चौकस था:– बरही एसडीओ जोहन टुडु, डीएसपी अजीत कुमार विमल, बीडीओ जयपाल महतो, सीओ अमित किस्कू, बरही थाना प्रभारी आभास कुमार, इंस्पेक्टर चंद्रशेखर शांति व्यवस्था बनाए रखने के काम में लगें थे. कई अधिकारी पुलिस बल के साथ जुलूस के साथ साथ चल रहे थे. इन अखाड़ों की थी आकर्षक झाँकिया:– महाबीर मंदिर अखाड़ा की महारष्ट्र से मंगाई छावा फ़िल्म पर आधारित सम्भा जी महाराज जीवंत झांकी,बजरंग अखाड़ा का दिल्ली से मंगाई भगवान शंकर का तांडव नृत्य, हनुमान सेना अखाडा की मूर्तियां, अंजनी अखाड़ा का महिषासुर बध की झांकी सहित श्रीराम सेना बारा टांड, भगवती मंदिर अखाड़ा धनबाद रोड की झांकी आकर्षण के केंद्र बनी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola