अपराधियों पर नजर रखें : एसपी

बड़कागांव थाना में बैठक कर कानून व्यवस्था पर दिया जोर
बड़कागांव. पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने मंगलवार को बड़कागांव थाना का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने थाना प्रभारियों एवं पुलिसकर्मियों के साथ बैठक की और कई आवश्यक निर्देश दिये. उन्होंने सभी थाना प्रभारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में गश्ती व्यवस्था को और सुदृढ़ करने तथा अपराधियों पर कड़ी नजर रखने को कहा. एसपी ने विशेष रूप से चोरी, लूट, साइबर अपराध और महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करने का निर्देश दिया. समीक्षा के दौरान लंबित कांडों की स्थिति का आकलन किया गया और उनके त्वरित निष्पादन पर जोर दिया गया. बैठक में फरार वारंटियों की गिरफ्तारी और क्षेत्र में बढ़ते अपराधों पर नियंत्रण को लेकर रणनीति बनायी गयी. एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को नियमित गश्ती बढ़ाने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने तथा जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी और बेहतर कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारियों को प्रोत्साहित किया जायेगा. इसके अलावा आम जनता की शिकायतों का त्वरित समाधान करने तथा थाना स्तर पर पारदर्शिता बनाये रखने पर भी जोर दिया गया. पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का संदेश दिया, ताकि जिले में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था कायम रह सके. मौके पर बड़कागांव अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पवन कुमार, बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह, सिकरी ओपी प्रभारी रामकुमार राम, डाड़ी ओपी प्रभारी सागेन मुर्मू, उरीमारी थाना प्रभारी रंथु उरांव, गिद्दी थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह, केरेडारी से अजय कुमार रविदास, एसआइ राकेश ख्वास, अभिषेक कुमार, एएसआइ प्रभात कुमार, हादी खान, सुदेश कुमार, रामनिवास सिंह, गजेंद्र सिंह सहित सभी थानों से दर्जनों पदाधिकारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










