तीन शव मिलने के मामले में हत्या की प्राथमिकी

Updated:
विज्ञापन
तीन शव मिलने के मामले में हत्या की प्राथमिकी

जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन

हजारीबाग. मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पौता गांव से पांच दिन पूर्व लापता हुए एक युवक व दो युवती का शव सोमवार को पुलिस ने बरामद किया था. मामले में मृतका खुशी परवीन के पिता वासिद अंसारी ने अज्ञात को विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कराया है. इधर, एसपी अमन कुमार, एएसपी अमित कुमार, सदर एसडीपीओ अमित आनंद ने डेमोटांड़-पौता जंगल कोनार नदी पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया. मामले के उदभेदन के लिए खोजी कुत्ते की मदद ली गयी. एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से नमूने एकत्र किये. नमूने को जांच के लिए फॉरेंसिक लैब रांची भेज दिया गया है. घटना को लेकर तकनीकी शाखा के पदाधिकारी मृतकों के मोबाइल का लोकेशन खंगालने में जुटे हैं. वहीं मृतकों के मोबाइल का कॉल डिटेल भी खंगाला जा रहा है. इसके अलावे पुलिस कई अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है. पुलिस ने कई लोगों से घटना से संबंधित जानकारी ली. संदिग्धों की खोज के लिए पुलिस की कई टीमें बनायी गयी हैं. एसपी के नेतृत्व में गठित छापामारी दल विभिन्न स्तर से कांड के अनुसंधान में जुट गया है.

जल्द होगा मामले का खुलासा : एएसपी

एएसपी अमित कुमार ने कहा कि इस घटना से संबंधित कई बिंदुओं पर जांच चल रही है. कई लोगों से पूछताछ की जा रही है. संदिग्धों पर नजर रखा जा रहा है. इस घटना में शामिल लोगों को पुलिस शीघ्र ही गिरफ्तार कर मामले का उदभेदन करेगी.

क्या थी घटना :

23 अप्रैल 2026 की दोपहर सुलताना के आदिल हुसैन, मंडई की सानिया परवीन और पौता गांव की खुशी परवीन एक साथ घर से निकले थे. इसके बाद तीनों लापता हो गये. पांच दिनों के बाद तीनों का शव 27 अप्रैल की शाम डेमोटांड़ पौता जंगल कोनार नदी से मिला.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola