अन्नदा कॉलेज व केजरीवाल इंस्टीट्यूट के बीच एमओयू

Published by :SUNIL PRASAD
Published at :28 Apr 2026 9:49 PM (IST)
विज्ञापन
अन्नदा कॉलेज व केजरीवाल इंस्टीट्यूट के बीच एमओयू

विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए नया अवसर प्रदान करेगा : प्राचार्य

विज्ञापन

हजारीबाग. अन्नदा कॉलेज में केजरीवाल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड डेवलपमेंट स्टडीज रांची के साथ एक मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग पर हस्ताक्षर किया गया. यह समझौता दोनों संस्थानों के बीच शैक्षणिक, व्यावसायिक एवं छात्र विकास गतिविधियों में सहयोग को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किया गया. इस समझौते के अंतर्गत फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम, फैकल्टी एक्सचेंज, जॉब फेयर, औद्योगिक भ्रमण तथा छात्र विकास कार्यक्रमों का संयुक्त रूप से आयोजन किया जायेगा. ताकि विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान एवं बेहतर रोजगार अवसर प्राप्त हो सके. इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ नीलमणि मुखर्जी, केजरीवाल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट की ओर से डीन एकेडमिक्स डॉ विक्रम दत्ता एवं सीसीपीसी की समन्वयक डॉ बिनीता कुमारी उपस्थित थीं. प्राचार्य डॉ नीलमणि मुखर्जी ने कहा कि यह एमओयू हमारे विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए नया अवसर प्रदान करेगा. इससे शिक्षा की गुणवत्ता में वृद्धि होगी और छात्रों को व्यावहारिक अनुभव भी मिलेगा.

झील परिसर में शीतल पेयजल की व्यवस्था

हजारीबाग. भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण समिति हजारीबाग ने सराहनीय पहल की. समिति ने झील परिसर स्थित कार्यालय के समक्ष राहगीरों एवं आम नागरिकों के लिए प्याऊ की व्यवस्था की. इसकी शुरुआत मंगलवार को राहगीरों को शरबत पिलाकर की गयी. मौके पर भाजपा नेता सुदेश चंद्रवंशी, जयप्रकाश जैन, डॉ टी मैत्रा, समिति के अध्यक्ष अरुण कुमार वर्मा, सचिव शैलेश चंद्रवंशी, प्रमोद कुमार, देवेंद्र जैन (देबू), हर्ष सिन्हा, भोला भगत, सुनील गुप्ता, मीरा मेहता, सुरेंद्र लाल, राजेश गुप्ता, रेणु गुप्ता सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे.

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola