नम आंखों से दी गयी मां दुर्गा को विदाई

Edited by REYEJ
Updated:
विज्ञापन

बासंती दुर्गा पूजा को लेकर मंडपों में लोगों की भीड़ लगी रही.

विज्ञापन

बरकट्ठा. प्रखंड में उल्लासपूर्ण माहौल में बासंती दुर्गा पूजा व रामनवमी मनायी गयी. बासंती दुर्गा पूजा को लेकर मंडपों में लोगों की भीड़ लगी रही. दशमी में बरकट्ठा समेत विभिन्न गांवों में स्थापित मां दुर्गा समेत अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाओं का विसर्जन कर दिया गया. इससे पहले बेड़ोकला मंदिर से विसर्जन जुलूस निकाला गया. जुलूस विभिन्न क्षेत्रों से होता हुआ जलाशय तक पहुंचा, जहां मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया. पूजा को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष मोहन पंडित, सचिव प्रकाश पंडित, कोषाध्यक्ष मोहन पंडित, पुजारी दशरथ पंडित, सदस्य अशोक राणा, सुरजदेव पंडित, संजय पंडित, राजेंद्र पंडित, प्रदिप पंडित, लोकन पंडीत, धुपलाल राणा, मनोज राणा, संजय राणा, रामलाल पंडित, राजू पंडित, होरिल पंडित समेत अन्य की भूमिका सराहनीय रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
REYEJ

लेखक के बारे में

By REYEJ

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola