हजारीबाग में विवाहिता अपनी बच्ची को लेकर प्रेमी के साथ फरार, पति ने लगाया पुलिस से गुहार

Updated:
विज्ञापन

फोटो कैप्शन 10 बरकट्ठा 2 - बरकट्ठा थाना पहुंचे जनप्रतिनिधि व ग्रामीण. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बरकट्ठा के झुरझुरी गांव से एक विवाहिता अपनी पांच साल की बेटी के साथ प्रेमी के संग फरार हो गई। पति ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पूरी खबर यहाँ पढ़ें।

विज्ञापन

हजारीबाग: हजारीबाग के बरकट्ठा थाना क्षेत्र के ग्राम झुरझुरी से एक विवाहिता अपनी पुत्री के साथ भाग गयी. इस बाबत ग्राम झुरझुरी निवासी उस्मान अंसारी पिता रमजान अंसारी ने बरकट्ठा थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है. आवेदन में बताया है कि मैं केरल में रहकर काम करता हूं.

विज्ञापन

पिछले 28 जुलाई को घर आया तो पता चला कि मेरी पत्नी पांच वर्षीय पुत्री को लेकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई है. बताया कि मेरी पत्नी काफी समय से चोरी चुपके मोबाइल फोन से आसनसोल पश्चिम बंगाल निवासी फैजल सिद्दीकी के साथ अफेयर बाते करती थी. मेरी गैर मौजूदगी में उसने अपने मायके ग्राम राजगंज धनबाद जाने के लिए घर से कहकर निकली.

वह अपने मायके नहीं जाकर प्रेमी फैजल सिद्दीकी के साथ फरार हो गई. इसके बाद से पत्नी का मोबाइल फोन बंद है. सोमवार को मुखिया सुमन कुमार, पंसस प्रतिनिधि सराज अंसारी, पीड़ित परिजन और ग्रामीणों के साथ बरकट्ठा थाना पहुंचकर इस संबंध में कार्रवाई करने की मांग किया.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola