बेडमक्का में जला ट्रांसफार्मर बदला, ग्रामीणों को बिजली संकट से मिली राहत
प्ले ट्रांसफार्मर किस स्विच ऑन करते झमुमो नेता सुनील कुमार | Prabhat Khabar Network
टाटीझरिया के बेडमक्का गांव में खराब ट्रांसफार्मर को बदल दिया गया है, जिससे ग्रामीणों को बिजली की समस्या से बड़ी राहत मिली है। जानिए पूरी खबर।
टाटीझरिया: प्रखंड के बेडमक्का गांव में जले ट्रांसफार्मर को बदले गये. झामुमो केंद्रीय सदस्य सुनील शर्मा ने बिजली विभाग से ट्रांसफार्मर बदलने में काफी सहयोग किया. नये ट्रांसफार्मर चालू होने से ग्रामीणों को बिजली की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है. पिछले कुछ दिनों से ट्रांसफार्मर खराब रहने के कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था.
सुनील शर्मा ने कहा कि ग्रामीणों की सुविधा और क्षेत्र का विकास प्राथमिकता है. बिजली समेत अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है. ग्रामीणों ने कहा कि बिजली आपूर्ति बहाल होने से घरेलू कार्यों, बच्चों की पढ़ाई समेत अन्य जरूरी कामों में सुविधा होगी.
मौके पर एब्राहिम अंसारी, सौरव कुमार सिंह, महेश तुरी, जितेंद्र पासवान, कृष्णा रविदास, जगरनाथ तुरी, फूलचंद तुरी, मोहन तुरी, विनोद सिंह, मोहन प्रसाद, राधा देवी, सहदेव रविदास, तेतरी देवी, प्रियंका देवी, किरण देवी व एंडवा देवी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










