झारखंड जूनियर-सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप का समापन, कृष्ण दुबे बने ओवरऑल चैंपियन
10हैज5में- ओवरऑल चैंपियनशिप खिताब के साथ कृष्ण दुबे | Prabhat Khabar Network
हजारीबाग में आयोजित योनेक्स सनराइज झारखंड राज्य जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में कृष्ण दुबे ने ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
हजारीबाग: योनेक्स सनराइज झारखंड राज्य जूनियर अंडर-19 एवं सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप सह सलेक्शन ट्रायल 2026 का समापन सोमवार को कर्जन ग्राउंड इंडौर स्टेडियम में हुआ. तीन दिनों तक चले इस मुकाबले में राज्य के विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल एवं अनंशासन का प्रदर्शन किया. टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी इस्ट सिंहभूम के कृष्ण दुबे रहे. उन्होंने टूर्नामेंट का ओवर ऑल खिताब अपने नाम किया.
हजारीबाग बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष सह उपायुक्त हेमंत सती ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं ट्राफी देकर सम्मानित किया. उन्होंने टूर्नामेंट में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों का उत्साह वर्द्धन किया. बेहतर प्रदर्शन की सराहना की. उन्होंने बैडमिंटन एसोसिएशन के पदाधिकारी, आयोजन समिति के सदस्य, सहयोगियों की प्रशंसा की.
आयोजन सचिव वाई जग्गी, प्रो राखो हरि, डॉ विजय शंकर, नारायण सिंह समेत एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने अपनी भूमिका निभायी. अंडर-19 बालक एकल में विजेता कृष्ण दुबे व उपविजेता आशु गोपाल रहे.
बालिका अंडर-19 में विजेता अनुष्का कच्छप, उपविजेता अनुसृष्टि उरांव, बालक युगल अंडर-19 में विजेता कृष्णा दुबे, सुजल रक्षित, उपविजेता अनिकेत सिंह, गेरोड एक्का, बालिका अंडर-19 युगल में विजेता अनुष्का कच्छप, वैभवी श्रीवास्तव, उपविजेता अक्सा फिरदौसा, काव्या किरण, मिस डबल में सुजल रक्षित, अनुष्का कच्छप, उपविजेता सुरदीप कुमार, काव्या किरण, पुरूष एकल में विजेता कृष्ण दुबे, उपविजेता उत्सव कुमार, महिला एकल के विजेता मनीषा रानी तिर्की, उपविजेता सेरॉन एंवेंजलिन कुजूर, पुरूष युगल में विजेता विनय कुमार सिंह, युवराज कुमार, उपविजेता आशु गोपाल, सफी एकराम, महिला युगल में विजेता अन्नया सिंह, मनीषा रानी तिर्की, उपविजेता सेरौन एंवेंजलिन कुजूर रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










