हजारीबाग : विधानसभा मार्च को लेकर सख्ती, रांची की बसों पर लगी रोक, रेलवे स्टेशन पर भी पहरा

Updated:
विज्ञापन

बस स्टैंड पर पुलिस का पहरा | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड में विधानसभा मार्च को लेकर प्रशासन सख्त है. हजारीबाग से रांची जाने वाली बसें रोकी ,रेलवे स्टेशन पर भी पहरा छात्रों को करना पड़ रहा हैभारी परेशानी का सामना.

विज्ञापन

झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ 10 अगस्त को प्रस्तावित विधानसभा मार्च को लेकर हजारीबाग में पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है. सोमवार की सुबह से ही हजारीबाग बस स्टैंड से रांची के लिए एक भी बस नहीं खुली.

विज्ञापन

बस स्टैंड पर पुलिस तैनात, छात्रों से पूछताछ

बस स्टैंड और आसपास के इलाकों में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है.रांची जाने वाले यात्रियों से पुलिस पूछताछ कर रही है. एडमिट कार्ड देखने के बाद परीक्षा देने जाने वाले छात्रों को रांची जाने की अनुमति दी जा रही है. छात्रों का कहना है कि आज रांची में ग्रुप डी की परीक्षा है.ऐसे में वाहन नहीं मिलने से उन्हें काफी परेशानी हो रही है.

बस नहीं मिलने पर बाइक से निकले छात्र

कई छात्र बस नहीं मिलने पर मोटरसाइकिल से ही रांची के लिए रवाना हुए.वहीं, विधानसभा मार्च में शामिल होने के लिए रांची जाने वाले छात्रों को पुलिस ने रोक दिया है. रेलवे से रांची जाने वाले छात्रों को पुलिस ने हजारीबाग रेलवे स्टेशन में प्रवेश नहीं करने दिया. सुबह से ही रेलवे स्टेशन के पास सैकड़ो की संख्या में छात्र इकट्ठा हुए थे.

ये भी पढ़ें- JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में अब ED की एंट्री, PMLA के तहत केस दर्ज


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola