दारू के कई गांवों में हाथियों का उत्पात, फसलें रौंदी
हाथियों ने फसल को रौंदा : प्रभात खबर फोटो
झारखंड के दारू प्रखंड में जंगली हाथियों के झुंड ने धान और मकई की फसलें बर्बाद कर दी हैं. ग्रामीणों में दहशत का माहौल, वन विभाग से मुआवजे की मांग की गई है.
हजारीबाग: जिले के दारू प्रखंड क्षेत्र में जंगली हाथियों के झुंड ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है. करीब 23 से 24 हाथियों का झुंड कई गांवों में पहुंचकर खेतों में लगी धान, मकई और सब्जियों की फसल को रौंदकर बर्बाद कर रहा है. हाथियों के उत्पात से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. लोग रातभर जागकर गांव और अपनी फसलों की निगरानी कर रहे हैं. ग्रामीणों के अनुसार हाथियों का झुंड दारूडीह, पीपचो, चिरुवा समेत कई गांवों के फसल कोई नुकसान पहुंचा है.
शाम होते ही गांवों में घुसने लगते हैं हाथी
बताया गया कि हाथियों का झुंड दिग्वार जंगल में डेरा जमाये हुए है. शाम होते ही हाथियों के गांवों की ओर आने की आशंका से ग्रामीण सतर्क हैं. ग्रामीणों ने बताया कि हाथियों के खेतों में पहुंचने से धान, मकई और सब्जियों की फसल को भारी नुकसान हो रहा है.
किसानों को उठानी पड़ती है आर्थिक क्षति
किसानों को आर्थिक क्षति उठानी पड़ रही है. हाथियों के डर से ग्रामीणों का रात में घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है. ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों के झुंड को आबादी क्षेत्र से दूर भगाने और फसल क्षति का आकलन कर उचित मुआवजा देने की मांग की है.
ये भी पढ़ें: गढ़वा DC का फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर ठगी की कोशिश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










