हजारीबाग में दशकों पुरानी मांग हुई पूरी, इचाक में 2.33 करोड़ से बनेगी पक्की सड़क
सड़क बनने की खुशी में मिठाई एक दूसरे को खिलाते | Prabhat Khabar Network
इचाक के डुमरौन पंचायत में 2.33 करोड़ की लागत से बनने वाली सड़क के लिए निविदा जारी, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर आवागमन की सुविधा।
इचाक: डुमरौन पंचायत में आरईओ रोड से सातवांतरी होते हुए गुडकुआ तारा और बुडहा तक पीसीसी सड़क व गार्डवाल निर्माण के लिए इ-निविदा जारी कर दी गयी है. करीब 2 करोड़ 33 लाख 41 हजार 100 रुपये की इस योजना को 10 माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. ग्रामीण कई दशकों से पक्की सड़क की मांग कर रहे थे.
झामुमो केंद्रीय सदस्य सुनील शर्मा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने उपायुक्त हेमंत सती से मिलकर सड़क निर्माण की मांग उठायी थी. सुनील कुमार ने बताया कि सड़क बनने से पंचायत के कई गांवों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी.
गार्डवाल बनने से बरसात में सड़क सुरक्षित रहेगी. निविदा जारी होने पर ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए मिठाई बांटी. मौके पर सिकेंद्र कुमार दास, मुखिया मनोज मेहता, पंचायत समिति सदस्य संतोष कुमार मेहता उर्फ मुकेश सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए