विश्व आदिवासी दिवस पर हजारीबाग में लोक संस्कृति की छटा ने मोहा सबका मन

Updated:
विज्ञापन

विश्व आदिवासी दिवस का उद्घाटन करते अतिथि : प्रभात खबर फोटो

हजारीबाग में विश्व आदिवासी दिवस पर भव्य महोत्सव का आयोजन हुआ. इसमें आदिवासी लोक कला, नृत्य और संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया.

विज्ञापन

हजारीबाग : झारखंड के हजारीबाग जिले में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से रविवार को पैराडाइज रिजॉर्ट में आदिवासी महोत्सव-2026 का आयोजन किया गया. महोत्सव में आदिवासी लोक संस्कृति, कला, परंपरा, लोक नृत्य और संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोह लिया. कार्यक्रम का उद्घाटन महापौर अरविंद कुमार, उप विकास आयुक्त रिया सिंह, अपर समाहर्ता महेंद्र छोटन उरांव, एसडीओ आदित्य पांडेय और झामुमो नेता सुनील कुमार ने संयुक्त रूप से किया.

आदिवासी संस्कृति और परंपरा की समृद्ध झलक

अतिथियों के पहुंचने पर आदिवासी समाज के लोगों ने पुष्पवर्षा कर और पारंपरिक लोक नृत्य की प्रस्तुति देकर उनका स्वागत किया. कार्यक्रम के दौरान आदिवासी संस्कृति और परंपरा की समृद्ध झलक देखने को मिली. लोक कलाकारों ने पारंपरिक गीत-संगीत और नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को सांस्कृतिक रंग में रंग दिया.

ये भी पढ़ें: खूंटी में विश्व आदिवासी दिवस पर छात्राओं ने बिखेरा संस्कृति का रंग, संरक्षण का लिया संकल्प

आदिवासी समाज के लोगों को किया गया सम्मानित

महोत्सव के दौरान खेल, कला और सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले आदिवासी समाज के लोगों को सम्मानित किया गया. जिला प्रशासन की ओर से कहा गया कि ऐसे आयोजन आदिवासी संस्कृति, कला और विरासत को संरक्षित करने के साथ स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग और जिलेवासी शामिल हुए.

ये भी पढ़ें: मंगरदाहा वन क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, 750 टन कोयला जब्त


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola