चलकुशा में SIR के बाद 5523 मतदाताओं के नाम हटे, 10333 को नोटिस

Updated:
विज्ञापन

चलकुशा प्रखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद 5523 मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए हैं। मतदाता बीएलओ से संपर्क कर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

विज्ञापन

चलकुशा: चलकुशा प्रखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के बाद 5523 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाये गये हैं. एसआइआर से पहले प्रखंड में 43056 मतदाता थे, जो प्रक्रिया के बाद घटकर 37533 रह गये हैं. एसआइआर के दौरान 13572 मतदाताओं का स्वयं से और 22615 मतदाताओं का परिवार के साथ मैपिंग किया गया.

वहीं 1346 मतदाताओं की मैपिंग नहीं हो सकी. 1294 मतदाताओं की मृत्यु दर्ज की गयी, जबकि 1893 मतदाता स्थायी रूप से स्थानांतरित पाये गये. 1687 मतदाता दूसरे बूथ पर पहले से दर्ज मिले. 632 मतदाता अनुपस्थित रहे या एसआइआर में शामिल नहीं हुए.

1115 मतदाताओं का दोहरा नामांकन मिला. 10333 मतदाताओं को नोटिस या सुनवाई के लिए रखा गया है. बीडीओ अमृता सिंह ने कहा कि मतदाता बीएलओ से संपर्क कर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं.


विज्ञापन
इजहार हुसैन

लेखक के बारे में

By इजहार हुसैन

इजहार हुसैन चलकुशा से प्रभात खबर के लिए समाचार संकलन करते हैं. वह प्रभात खबर से 2017 में अपनी स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद जुड़े. वह चलकुशा प्रखंड की समास्याओं को अखबार के माध्यम से उठाने कारण प्रखंड स्तर पर विशेष पहचान बनायी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola