गंगपाचो पीएमश्री विद्यालय में विद्यालय प्रबंधन समिति गठित, जयश्री प्रसाद बनीं अध्यक्ष
फोटो कैप्शन 9 बरकट्ठा 1 में - बैठक में उपस्थित लोग. | Prabhat Khabar Network
बरकट्ठा के पीएमश्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय गंगपाचो में विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन किया गया, जिसमें जयश्री प्रसाद अध्यक्ष और गीता कुमारी उपाध्यक्ष चुनी गईं।
बरकट्ठा: पीएमश्री उत्कमित उच्च विद्यालय गंगपाचो में विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन किया गया. अध्यक्षता मुखिया प्रतिनिधि युगल राम ने किया. पर्यवेक्षक सीआरपी अनंत कुमार पांडेय, प्रधानाध्यापक राजेश कुमार यादव की उपस्थिति में समिति का गठन हुआ.
सर्वसम्मति से अध्यक्ष जयश्री प्रसाद एवं उपाध्यक्ष गीता कुमारी का चयन किया गया. बैठक में शिक्षक हासीर मुजफ्फर, भानुमति कुमारी, कुमारी हेनु, बबलू कुमार, हेमराज प्रसाद, दयानंद चौधरी, सतीश, परमानन्द, वार्ड सदस्य मुन्नालाल प्रसाद, सुरेश चौधरी, राजू महतो, भीम प्रसाद, राजकुमार प्रसाद, आनन्द चौधरी, श्रींजय कुमार, बद्री पासवान, रोहित कुमार, राजू प्रसाद समेत अन्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










