हजारीबाग: नगर निकाय कर्मियों की मांगों को लेकर राज्यस्तरीय बैठक, चरणबद्ध आंदोलन का निर्णय
बैठक में शामिल संघ के लोग | Prabhat Khabar Network
झारखंड नगर निकाय कर्मचारी महापरिसंघ ने दैनिक कर्मियों के स्थायीकरण और समान वेतन की मांग को लेकर चरणबद्ध आंदोलन करने का निर्णय लिया है। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
हजारीबाग: नगर निकाय संयुक्त कर्मचारी महापरिसंघ झारखंड के बैनर तले फॉरेस्ट कॉलोनी मिशन मैदान में रविवार को राज्य स्तरीय बैठक हुई. बैठक में नगर निगम, नगर परिषद और नगर निकाय के कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया. कर्मचारियों के अधिकारों और लंबित मांगों पर विस्तार से चर्चा की गयी.
बैठक में पिछले 10 वर्षों से कार्यरत दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को स्थायी करने, नगर निकायों को पहले की तरह 70 प्रतिशत आवंटन देने, सभी कर्मचारियों के लिए पारिवारिक पेंशन योजना लागू करने, सफाई कार्यों में ठेका प्रथा और आउटसोर्सिंग समाप्त करने तथा समान काम के लिए समान वेतन लागू करने की मांग उठायी गयी. इन मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन चलाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया. अगली राज्यस्तरीय बैठक 16 अगस्त को होगी.
बैठक में अधिवक्ता विवेक कुमार वाल्मीकि, चुम्मु राम, दिपक गोस्वामी, सुधिर राम, गोतम राम, रविकांत कुमार सिंह, अंजनी, दयानंद यादव, देवनंदन, कृपाल मुंडा, सुमित श्रीवास्तव, संजय ठाकुर, संतोष रविदास, अर्जुन, राहुल, राजू, तिलय, रमेश, मुखिया रिंकू, संतोष, काजू, मोहन, हरि, प्रदीप, कलंदी सहित कई लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










