हजारीबाग में जनजातीय गौरव उत्सव की तैयारी तेज, डॉ. आशा लकड़ा को दिया निमंत्रण

Updated:
विज्ञापन

जनजातीय गौरव सम्मान का निमंत्रण देते | Prabhat Khabar Network

हजारीबाग में 17 से 24 अगस्त तक जनजातीय गौरव उत्सव का आयोजन होगा। इसमें डॉ. आशा लकड़ा शामिल होंगी। यहाँ जनजातीय संस्कृति और कला का प्रदर्शन किया जाएगा।

विज्ञापन

हजारीबाग: हजारीबाग के बड़ा अखाड़ा परिसर में 17 से 24 अगस्त तक जनजातीय गौरव उत्सव का आयोजन होगा. इसे लेकर आयोजकों ने राष्ट्रीय जनजातीय आयोग की सदस्य व भाजपा की राष्ट्रीय सचिव डॉ. आशा लकड़ा से शिष्टाचार भेंट की. उन्हें कार्यक्रम की जानकारी देते हुए उत्सव में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया.

डॉ. लकड़ा ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं.आयोजकों ने बताया कि उत्सव में जनजातीय संस्कृति, परंपरा, कला और स्वदेशी उत्पादों को मंच मिलेगा. जनजातीय और महिला उद्यमियों को अपने उत्पाद व प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर दिया जायेगा. आयोजन डॉ. अनिल कुमार, राजमणि, रामकिशोर सावंत और बलदेव बाबू के नेतृत्व में होगा.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola