हजारीबाग में वामदलों का जेल भरो आंदोलन के समर्थन में प्रदर्शन, केंद्र सरकार का पुतला फूंका
10हैज7में- केंद्र सरकार का पुतला जलाते वामदल के नेता | Prabhat Khabar Network
हजारीबाग में वामदलों और किसान संगठनों ने केंद्र सरकार की श्रमिक व किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला फूंका। जानें पूरी खबर।
हजारीबाग: हजारीबाग के वामदलों ने केंद्र सरकार की मजदूर, श्रमिक तथा किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ केंद्रीय श्रम संगठनों व संयुक्त किसान मोर्चा ने सोमवार को जेल भरों आंदोलन के समर्थन किया. सीपीआइ कार्यालय से जुलूस निकलकर जिला परिषद चौक पहुंचकर केंद्र सरकार का पुतला दहन किया.
रैली का नेतृत्व सीपीआई के जिला सचिव अनिरुद्ध कुमार, सीपीएम के जिला सचिव गणेश कुमार सीटू, भाकपा माले के जिला सचिव पच्चू राणा कर रहे थे. तीनों ने संयुक्त रूप से कहा कि आज हमारा देश और आम जनता का भविष्य एक निर्णायक मोड़ पर खड़ा है. एक तरफ अमेरिकी साम्राज्यवाद, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष और विश्व बैंक के दबाव में भारत पर ऐसी नीतियां थोपी जा रही है, जो देश की आर्थिक आजादी और आत्मनिर्भर विकास पर सीधा हमला है.
ट्रम्प के टैरिफ, एकतरफा व्यापार समझौते से देश की नीतियों को प्रभावित कर रहे है. कार्यक्रम में वाम दलों के डॉ अनवर हुसैन, कृष्ण कुमार मेहता, अशोक कुमार मेहता, प्रवीन मेहता, नरेश प्रसाद कुशवाहा, घनश्याम विद्रोही, राजकुमार कुशवाहा, शाहिद अंसारी, सुरेश कुमार दास, तपेश्वर राम भुइयां, सुधीर यादव, मदन सिंह, मो यूनुस सहित कई साथियो ने भाग लिया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए