विवाहिता ने उपायुक्त से लगायी न्याय की गुहार

Edited by REYEJ
Updated:
विज्ञापन

शादी के कुछ दिन बाद मेरे पति शराब पीकर मेरे साथ हमेशा मारपीट करते थे. बाद में मेरे पति मुझे अपने साथ मुंबई ले गये.

विज्ञापन

बरकट्ठा. प्रखंड के मासीपीढ़ी निवासी काजल कुमारी (पति राजेश मंडल) ने उपायुक्त को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. आवेदन में कहा है कि मेरी शादी वर्ष 2019 में बगोदर हरिहर धाम मंदिर में हुई थी. शादी के कुछ दिन बाद मेरे पति शराब पीकर मेरे साथ हमेशा मारपीट करते थे. बाद में मेरे पति मुझे अपने साथ मुंबई ले गये. वहां मेरे पति ने मुंबई में मुझे दो बच्चों के साथ अकेले छोड़ कर घर वापस आ गये. जिसके पश्चात मैं मुंबई से अपने दो बच्चों के साथ ससुराल लौटी. मुझे ससुराल से मेरी सास, पति और अन्य परिवार के लोगों ने प्रताड़ित करते हुए घर से निकाल दिया. आवेदन में काजल ने कहा है कि मेरे पति अभी भी मुझे रखना चाहते हैं, लेकिन मेरी सास मेरे पति को नहीं रखने दे रही है. काजल ने उपायुक्त से मामले में न्याय दिलाने की गुहार लगाई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
REYEJ

लेखक के बारे में

By REYEJ

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola