हजारीबाग के छड़वा डैम के पास दो बम बरामद

हजारीबाग : हजारीबागके कटकमसांडी पेलावल थाना क्षेत्र के गदोखर सिवाना के छड़वा डैम के पास दो घड़े में बम बरामद हुआ है बम को देखने के लिए गांव वाले का हुजूम उमड़ रहा है. इधर पेलावल पुलिसने मौका ए वारदात पर पहुंच कर बम को अपने कब्जे में ले लिया है. बम कहां से आया […]
हजारीबाग : हजारीबागके कटकमसांडी पेलावल थाना क्षेत्र के गदोखर सिवाना के छड़वा डैम के पास दो घड़े में बम बरामद हुआ है बम को देखने के लिए गांव वाले का हुजूम उमड़ रहा है. इधर पेलावल पुलिसने मौका ए वारदात पर पहुंच कर बम को अपने कब्जे में ले लिया है. बम कहां से आया कैसे आया इसकी तहकीकातमें पुलिसलगी हुई है. जानकारी के अनुसार गदोखर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि भोला यादव अपना मवेशी धोने व चराने छड़वा डैम सिवाना पहुंचा ही था कि 2 नए घड़े में बम देखा. पुलिस को इसकी इसकी सूचना दी. पुलिस मौके पर बम निरोधक दस्ता बुलाने की तैयारी कर रही थी. इंस्पेक्टर खुर्शीद आलम, एएसआई रूस्तम घटनास्थल परपहुंच जांच पड़ताल कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










