जुड़वां बहनें सृष्टि व दृष्टि संयुक्त टॉपर

Updated:
विज्ञापन
जुड़वां बहनें सृष्टि व दृष्टि संयुक्त टॉपर

आइसीएसइ 10वीं बोर्ड परीक्षा में कार्मल स्कूल का बेहतर प्रदर्शन

विज्ञापन

हजारीबाग. कार्मल स्कूल की जुड़वा बहनें सृष्टि कुमारी और दृष्टि कुमारी ने आइसीएसइ 10वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है. दोनों ने 97.6 प्रतिशत अंक हासिल कर संयुक्त रूप से टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया. परीक्षा परिणाम घोषित होते ही परिवार और शिक्षकों में हर्ष का माहौल है. खास बात यह रही कि दोनों बहनों ने 500 में से 488 अंक प्राप्त किये हैं. कई विषयों में उनके अंक बिल्कुल समान हैं, जैसे अंग्रेजी और हिंदी में दोनों को 97-97 अंक मिले हैं. सृष्टि और दृष्टि के पिता डॉ मोहन प्रसाद नेत्र विशेषज्ञ हैं, जबकि माता डॉ रश्मि प्रसाद स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं.

दोनों बहनों का सपना भी एक जैसा है. वे आगे चलकर डॉक्टर बनना चाहती हैं. अपनी सफलता का राज साझा करते हुए उन्होंने बताया कि स्कूल से लौटने के बाद नियमित रिवीजन और हर दिन एक लक्ष्य तय कर पढ़ाई करती थीं. जब तक निर्धारित पाठ पूरा नहीं होता, वे सोती नहीं थीं. उन्होंने एक-दूसरे को अपनी प्रेरणा बतायी. अलग-अलग कमरों में पढ़ने के बावजूद किसी विषय में कठिनाई होने पर वे साथ बैठकर उसे हल करती थीं. इसी अनुशासन और समर्पण ने उन्हें यह मुकाम दिलाया है.

95 छात्राएं प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण

परीक्षा में विद्यालय से 107 छात्राएं शामिल हुई थीं. इसमें 95 छात्राएं प्रथम श्रेणी व सात छात्राएं द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुईं. सृष्टि कुमारी और दृष्टि कुमारी 97.6 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय की टॉपर बनीं. एलीना हासिम 96.4 प्रतिशत अंक लाकर सेकंड व उदिता नायक 96.2 प्रतिशत अंक लाकर थर्ड टॉपर बनी हैं. वहीं सुप्रिया कुमारी 94.8, सृष्टि सुमन 93.8, इसानी घोष 92.8, अन्वेषा रानी 91.8, वैष्णवी कनौजिया 91.2, अदिति ऋचा टोप्पो 90.6, अनन्वी अन्वेषा 90 प्रतिशत अंक लाकर टॉप टेन में जगह बनायी है. छात्रों की उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन व प्राचार्या सिस्टर सविता मेरी एसी ने बधाई दी है.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola