लंबित वेतन भुगतान की मांग को लेकर हजारीबाग DC से मिले शिक्षक संगठन के प्रतिनिधि 

Author :Sweta Vaidya
Published by :Sweta Vaidya
Updated at :01 May 2026 2:14 PM
विज्ञापन
dc meet hazaribagh

उपायुक्त को गुलदस्ता भेंट करते शिक्षक संगठन के प्रतिनिधि

Hazaribagh News: हजारीबाग में शिक्षकों के दो महीने से लंबित वेतन भुगतान को लेकर अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों ने उपायुक्त हेमंत सती से मुलाकात की. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें. 

विज्ञापन

हजारीबाग से आरिफ की रिपोर्ट

Hazaribagh News: झारखंड के हजारीबाग जिले के उपायुक्त (DC) हेमंत सती से अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों ने गुरूवार यानी 30 अप्रैल को मुलाकात की. इसमें हजारीबाग कोषागार वेतन घोटाला के बाद दो महीने से बंद शिक्षकों के वेतन भुगतान की मांग की गई है. उपायुक्त ने एक सप्ताह के भीतर शिक्षकों के वेतन का भुगतान करने का भरोसा दिया. 

पहले से जारी है शिक्षकों का विरोध 

बता दें कि दो महीने से शिक्षकों के वेतन बंद होने से सभी शिक्षक आंदोलन कर रहे हैं. बीते दिनों से शिक्षकों ने स्कूल समय में काला बिल्ला लगाकर वेतन नहीं मिलने का विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं. 

वेतन जारी करने की मांग 

हजारीबाग जिले के सरकारी स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों की संख्या 2500 से अधिक है. वेतन नहीं मिलने से शिक्षक परेशान है. इधर झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने राज्य सरकार से सहायक आचार्य के पद पर नियुक्त हजारों शिक्षकों का भी वेतन शीघ्र जारी करने की मांग की है. 

आर्थिक तंगी की स्थिति 

संगठन से जुड़े नेताओं ने कहा है कि सहायक आचार्य में नियुक्त शिक्षकों को छह से नौ माह बीत जाने के बाद भी वेतन नहीं मिलने से शिक्षक अवसाद और आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं. वेतन नहीं मिलने के कारण शिक्षकों को अपने व परिवार की दैनिक जरूरतें पूरी करने में भारी परेशानी हो रही है. किसी के घर में राशन नहीं है, तो कोई माता-पिता के इलाज व बच्चों की जरूरतें पूरी नहीं कर पा रहा है. हालात इतने खराब हैं कि कई शिक्षकों को ड्यूटी जाने के लिए भी कर्ज लेना पड़ रहा है. कई शिक्षक आर्थिक संकट के कारण मानसिक तनाव के शिकार हो रहे हैं. संघ ने सहायक आचार्य शिक्षकों का वेतन राशि शीघ्र जारी करने की मांग की है. अन्यथा इस ओर आंदोलन करने की बात कही है. सहायक आचार्य शिक्षकों के लंबित वेतन की मांग को लेकर दूसरे कई शिक्षक संगठनों ने भी प्रतिक्रिया दी है. सभी ने एक स्वर में वेतन भुगतान की मांग की है.

यह भी पढ़ें: झारखंड ट्रेजरी घोटाला: 8 मई को बोकारो पहुंचेगी डॉ. अमिताभ की हाई लेवल कमेटी, 6 साल के रिकॉर्ड खंगालने की तैयारी

यह भी पढ़ें: IIM कोलकाता सिखाएगा व्यापार के गुर: झारखंड की 50 हजार महिला उद्यमियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola