टेक्नोविजन के तीन विद्यार्थियों ने नीट की परीक्षा में सफल

नीट की परीक्षा में सफल विद्यार्थी | Prabhat Khabar Network
हजारीबाग के टेक्नोविजन आईआईटी एकेडमी के तीन विद्यार्थियों ने नीट परीक्षा में सफलता हासिल कर संस्थान का नाम रोशन किया है। जानिए पूरी खबर।
हजारीबाग. टेक्नोविजन आईआईटी एकेडमी मटवारी शाखा (स्टेट बैंक के समीप) के छात्रों ने नीट की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया है. 21 जून 2026 को आयोजित री-नीट परीक्षा का परिणाम मे तीन विद्यार्थियों ने सफलता हासिल कर संस्थान का गौरव बढ़ाया. सफल विद्यार्थियों में सना आर्यन, अदिति सिंह एवं शुभम मेहता का नाम शामिल हैं. सना आर्यन, दीपूगढ़ा निवासी शिवकुमार सिंह की पुत्री हैं.
उन्होंने 10वीं की परीक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, कनहरी तथा 12वीं की परीक्षा संत अगस्टिन स्कूल से उत्तीर्ण की है. अदिति सिंह, पीटीसी निवासी श्री इंदु भूषण सिंह की पुत्री हैं. उन्होंने 10वीं की परीक्षा संत जेवियर्स स्कूल, हजारीबाग तथा 12वीं की परीक्षा संत अगस्टिन स्कूल से उत्तीर्ण की है. वहीं शुभम मेहता ने 538 अंक प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया है.
सफल विद्यार्थियों ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों एवं टेक्नोविजन आईआईटी एकेडमी द्वारा कराई गई गुणवत्तापूर्ण एवं गहन तैयारी को दिया. विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता पर संस्थान के फैकल्टी हेड डी.के. सिंह ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि आने वाले समय में भी टेक्नोविजन आईआईटी एकेडमी इसी प्रकार उत्कृष्ट परिणाम देकर शिक्षा के क्षेत्र में नाम रोशन करती रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










