बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत किशोरियों को किया जागरूक

जागरूकता पोस्टर लिए हुए छात्राएं | Prabhat Khabar Network
हजारीबाग में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत किशोरियों को साइबर सुरक्षा, शिक्षा और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया।
हजारीबाग. बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत शुक्रवार को कटकमदाग के झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय और कटकमसांडी के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में किशोरियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया.
उपायुक्त हेमंत सती के निर्देश पर जिला समाज कल्याण कार्यालय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में साइबर सुरक्षा, इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन, बाल विवाह मुक्त भारत अभियान और सखी वन स्टॉप सेंटर की सेवाओं की जानकारी दी गयी.
कार्यक्रम में बालिकाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, लैंगिक समानता, बाल विवाह की रोकथाम तथा महिलाओं और बालिकाओं के विरुद्ध हिंसा की स्थिति में उपलब्ध कानूनी, चिकित्सीय और मनोसामाजिक सहायता के बारे में भी जागरूक किया गया.
सखी वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासक शाश्वती घोषाल ने सेंटर की सेवाओं की जानकारी दी. वहीं डीएचईडब्ल्यू की अनुसूया कुमारी ने चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और महिला हेल्पलाइन 181 के उपयोग के लिए प्रेरित किया. जिला प्रशासन ने बताया कि 17 से 30 जुलाई तक जिले के सभी बालिका आवासीय विद्यालयों में विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










