ऑलियंट अकादमी का शानदार प्रदर्शन, 35 में 15 छात्र सफल

Author Jaynarayan|Edited by Kumarvishwat Sen
Updated:
विज्ञापन

री नीट मे सफल विद्यार्थी | Prabhat Khabar Network

हजारीबाग की ऑलियंट अकादमी के 35 में से 15 छात्रों ने नीट 2026 परीक्षा में सफलता हासिल की है। निदेशक मुकेश कुमार सिंह ने छात्रों की मेहनत की सराहना की।

विज्ञापन

हजारीबाग. री-नीट 2026 के घोषित परिणाम में हजारीबाग की ऑलियंट अकादमी के विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है. संस्थान के 35 विद्यार्थियों में से 15 ने नीट परीक्षा मे उत्तीर्ण किया है. सफल विद्यार्थियों ने बेहतर अंक और ऑल इंडिया रैंक प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया.

संस्थान के अनुसार सफल विद्यार्थियों में हर्षित राज (एआईआर-286), सत्यम प्रसाद (9623), सना आर्यन (11575), अमित प्रकाश (13018), शिवचंदन गुप्ता (17543), मनीषा कुमारी (17790), एमडी कैफ (19300), निशा कुमारी (22685), जयश्री वैदही (32250) सहित स्वीटी कुमारी, स्नेहा कुमारी, लक्ष्मी, पीयूष, सुधांशु और सोनाली शामिल हैं.

संस्थान के निदेशक मुकेश कुमार सिंह ने सफल विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासित तैयारी, नियमित टेस्ट सीरीज, व्यक्तिगत मेंटरशिप और शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का परिणाम है.


विज्ञापन
जयनारायण

लेखक के बारे में

By जयनारायण

जयनारायण प्रभात खबर से पिछले 22 वर्षों से जुड़े हुए हैं. इन्होंने जन सरोकार और खोजी पत्रकारिता से अपनी पहचान बनायी है. एक्सक्लूसिव खबरों के माध्यम से समाज के मुद्दों को मजबूती से सामने लाने का प्रयास करते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर के हजारीबाग ब्यूरो चीफ हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola