दारू में सड़क दुर्घटना, एक व्यक्ति की मौत, दो घायल

Author Deonarayan|Edited by Kumarvishwat Sen
Updated:
विज्ञापन

17हैज10में- पलटी थार | Prabhat Khabar Network

हजारीबाग के दारू थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो लोग घायल हुए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन

दारू. हजारीबाग विष्णुगढ़ मार्ग एनएच-522 सड़क पर दारू थाना क्षेत्र के दारू पांडेय टोला पुल के पास सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. मृतक राजदेव भुइयां गिद्दी थाना क्षेत्र के रैलीगढ़ा का निवासी था. घटना 16 जुलाई की देर रात की है. थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार की तत्परता से घायल दोनों व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मृतक अपनी बेटी समेत तीन लोग मोटर साइकिल जेएच02एएच2073 से सिलवार रथ यात्रा मेला देखकर वापस अपने रिश्तेदार के घर गड़ैया गांव जा रहे थे. इसी बीच दारू पांडेय टोला पुल के पास एक अज्ञात वाहन के टक्कर मारने से तीनों सड़क पर गिर गये. जिसमें राजदेव की मौत घटना स्थल पर ही हो गई.

घटना की सूचना मिलते ही दारू थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची. घायलों को हॉस्पिटल ले जाने के लिए एम्बुलेंस समय पर नहीं पहुंचा, तो थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार सिंह ने तत्परता दिखाते हुए अपने पेट्रोलिंग वाहन से घायलों को अस्पताल पहुंचाया.

पेड़ से टकराई थार दारू थाना के समीप शुक्रवार को थार गाड़ी पेड़ से टकरा गयी. होटल में चाय पी रहे लोग बाल-बाल बचे. यह घटना शुक्रवार की सुबह करीब 8.30 बजे की है. दारू थाना के पास पिंटू होटल के पास कई लोग चाय पी रहे थे. इसी बीच विष्णुगढ़ की ओर से आ रही थार गाड़ी अनियंत्रित होकर खड़ी मोटरसाइकिल में ठोकर मार दी. जिससे मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गये. अनियंत्रित थार होटल के समीप पेड़ से टकराकर पलट गया. जिससे थार में बैठे लोग व होटल के आसपास लोग बाल-बाल बच गये. स्थानीय लोग और पुलिस के सहयोग से थार में बैठे लोगों को बाहर निकाला गया.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola