डिजिटल जनगणना आज से

Published by :SUNIL PRASAD
Published at :30 Apr 2026 10:59 PM (IST)
विज्ञापन
डिजिटल जनगणना आज से

16 मई से 14 जून तक प्रगणक घर-घर जाकर करेंगे डाटा तैयार

विज्ञापन

हजारीबाग. हजारीबाग शहर में जनगणना 2027 का कार्य एक मई से 15 मई 2026 तक किया जायेगा. पहले चरण में स्व गणना की जायेगी. यह जनगणना डिजिटल जनगणना है. उक्त जानकारी नगर आयुक्त ओमप्रकाश गुप्ता ने प्रेस वार्ता में दी. उन्होंने कहा कि कोई भी मकान मालिक अपनी सुविधा अनुसार समय निकालकर डाटा इंट्री कर सकते हैं. डाटा इंट्री होने के बाद एक रेफरेंस आइडी जेनरेट होगा. इस आइडी को मकान मालिकों को सुरक्षित रखना है. इसके अलावे जनगणना कार्य करनेवाले प्रगणक सभी घरों तक पहुंचेंगे और मकान मालिकाें से 33 बिंदुओं पर जानकारी लेंगे. इसमें वार्ड पार्षद, सखी मंडल व अन्य संगठन के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जायेगा. दूसरे चरण की जनगणना 16 मई से 14 जून तक होगी. इसमें प्रगणक घर-घर जाकर मोबाइल ऐप से डाटा कलेक्शन करेंगे. इसमें मकान मालिक को किसी प्रकार का दस्तावेज नहीं देना होगा. नगर आयुक्त ने कहा कि यह जनगणना राष्ट्रीय स्तर का एक अत्यंत महत्वपूर्ण आंकड़ा होगा, जिसमें सरकार से मिलने वाली सुविधा के साथ-साथ मकान मालिक का पूरा डाटा शामिल रहेगा. उन्होंने सभी शहरवासियों से इस जनगणना कार्य में भागीदारी निभाकर इसे सफल बनाने की अपील की है. नगर निगम क्षेत्र में जनगणना 2027 कार्य को लेकर प्रगणक के तीन दिवसीय प्रशिक्षण का समापन गुरुवार को हो गया.

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola