तीन मौतों का रहस्य बरकरार, चार संदिग्धों से पुलिस कर रही पूछताछ

Updated:
विज्ञापन
तीन मौतों का रहस्य बरकरार, चार संदिग्धों से पुलिस कर रही पूछताछ

पौता गांव से पांच दिन से लापता तीन युवक-युवती का शव मिलने का मामला

विज्ञापन

हजारीबाग. पौता गांव से लापता हुए एक युवक व दो युवतियों के शव मिलने के चार दिन बाद भी पुलिस को कोई पुख्ता सुराग नहीं मिला है. हालांकि पुलिस इस मामले के उदभेदन के लिए अनुसंधान में जुटी हुई है. इस मामले में मुफ्फसिल पुलिस ने चार संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. इनसे एएसपी, एसडीपीओ व इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं. हालांकि इस पूछताछ में अबतक पुलिस को कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पायी है. पुलिस चारों संदिग्धों का कॉल डिटेल खंगाल रही है. जांच को पूरी तरह गोपनीय रखा जा रहा. इधर, मामले के उदभेदन के लिए गठित एसआइटी की जांच की निगरानी खुद एसपी कर रहे हैं. पुलिस मृतकों का बिसरा जांच रिपोर्ट आने का भी इंतजार कर रही है. रिपोर्ट आने के बाद जांच का दायरा बढ़ायेगी.

तकनीकी शाखा खंगाल रही मोबाइल लोकेशन

लापता तीनों युवक-युवती पांच दिनों तक कहां-कहां गये, इसका पता लगाने के लिए तकनीकी शाखा के पदाधिकारी उनका मोबाइल लोकेशन खंगालने में जुटे है. मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस को यह जानकारी मिलेगी कि उनकी मौत कहां हुई और शव डेमोटांड़ पौता जंगल नदी कैसे पहुंचा. मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया था कि तीनों के लापता होने के बाद वे दो दिन उस स्थान पर खोजबीन करने पहुंचे थे, उस समय शव वहां नहीं था.

23 अप्रैल को एक साथ घर से निकले थे तीनों

बता दें कि 23 अप्रैल 2026 की दोपहर सुल्ताना के आदिल हुसैन, मंडई की सानिया परवीन और पौंता गांव की खुशी परवीन एक साथ घर से निकले थे. इसके बाद तीनों लापता हो गये थे. पांच दिन बाद तीनों का शव नदी में मिला था.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola