1.90 लाख की शराब जब्त
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :18 Jan 2017 8:35 AM (IST)
विज्ञापन

बरकट्ठा : बरकट्ठा थाना पुलिस ने मंगलवार को सलैया के पेंसराटांड़ ग्रामीण में छापेमारी कर भारी मात्रा में नकली अंगरेजी शराब जब्त की है. जब्त शराब की कीमत लगभग 1.90 लाख रुपये आंकी गयी है. जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी स्वर्णलता कुजूर ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस निरीक्षक शीला टोप्पो व एएसआइ राजमणी […]
विज्ञापन
बरकट्ठा : बरकट्ठा थाना पुलिस ने मंगलवार को सलैया के पेंसराटांड़ ग्रामीण में छापेमारी कर भारी मात्रा में नकली अंगरेजी शराब जब्त की है. जब्त शराब की कीमत लगभग 1.90 लाख रुपये आंकी गयी है. जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी स्वर्णलता कुजूर ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस निरीक्षक शीला टोप्पो व एएसआइ राजमणी सिंह के साथ छापामारी की और सफलता पायी.
बताया जाता है कि पुलिस ने पेंसराटांड निवासी राजेश प्रसाद (पिता-वासुदेव प्रसाद) के मिट्टी के मकान में छापेमारी की, जहां 51 कार्टून अंगरेजी शराब बरामद की गयी. जब्त शराब की बोतलों में रॉयल स्टेज,ऑफिसर च्वाइस एवं इंप्रीयल ब्लू नामक कंपनी की रैपर चिपके हुए थे. इधर, पुलिस के गांव पहुंचने की भनक मिलते ही आरोपी समेत घर के सभी सदस्य मकान में ताला बंद कर भाग खड़े हुए. बाद में पुलिस ने ग्रामीणों की उपस्थिति में ताला तोड़ा घर में प्रवेश किया.
थाना प्रभारी ने बताया कि की क्षेत्र के कई स्थानों पर नकली अंगरेजी शराब व महुआ शराब बनाने की सूचना मिल रही थी. पुलिस के अनुसार शराब के कारोबार की रोकथाम को लेकर क्षेत्र छापामारी अभियान जारी रहेगा. पुलिस जब्त की गयी नकली शराब थाना ले गयी़ छापेमारी के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










