महिला की मौत, मामला संदेहास्पद, पुलिस की जांच

Published at :18 Jan 2017 8:34 AM (IST)
विज्ञापन
महिला की मौत, मामला संदेहास्पद, पुलिस की जांच

कटकमसांडी : थाना क्षेत्र के हेसाकुदर गांव की महिला गोमती देवी (पति-संतोष पांडेय) की मौत हो गयी. पुलिस के अनुसार मामले संदेहास्पद है. महिला का शव दो दिन तक गांव में पड़ा रहा. बाद में इसकी सूचना कटकमसांडी थाना प्रभारी को ग्रामीणों ने दी. थाना प्रभारी कामेश्वर कुमार गांव पहुंचे और मामले की छानबीन की. […]

विज्ञापन
कटकमसांडी : थाना क्षेत्र के हेसाकुदर गांव की महिला गोमती देवी (पति-संतोष पांडेय) की मौत हो गयी. पुलिस के अनुसार मामले संदेहास्पद है.
महिला का शव दो दिन तक गांव में पड़ा रहा. बाद में इसकी सूचना कटकमसांडी थाना प्रभारी को ग्रामीणों ने दी. थाना प्रभारी कामेश्वर कुमार गांव पहुंचे और मामले की छानबीन की. बताया जाता है कि गोमती देवी का विवाह हेसाकुदर गांव के संतोष पांडेय के साथ हुआ था. बाद में वह अपने पति के साथ में न रह कर गांव के एक व्यक्ति के साथ हजारीबाग शहर में रहती थी. मंगलवार को शव का अंतिम संस्कार किया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola