लीड ़ मतदाता भयमुक्त होकर मतदान करें : एसडीओ

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Nov 2015 8:11 PM

विज्ञापन

लीड ़ मतदाता भयमुक्त होकर मतदान करें : एसडीओ फोटो बरही 1 एसडीओ मो शब्बीर अहमदबरही. बरही एसडीओ मो शब्बीर अहमद ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न कराने के लिए पूरी तैयारी कर ली गयी है़ द्वितीय चरण में शनिवार को बरही, बरकट्ठा, चौपारण व चलकुशा में शनिवार को मतदान होगा़ उन्होंने मतदाताओं से […]

विज्ञापन

लीड ़ मतदाता भयमुक्त होकर मतदान करें : एसडीओ फोटो बरही 1 एसडीओ मो शब्बीर अहमदबरही. बरही एसडीओ मो शब्बीर अहमद ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न कराने के लिए पूरी तैयारी कर ली गयी है़ द्वितीय चरण में शनिवार को बरही, बरकट्ठा, चौपारण व चलकुशा में शनिवार को मतदान होगा़ उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि भयमुक्त होकर मतदान करें ़ अनुमंडल प्रशासन स्वच्छ, शांतिपूर्ण व भयमुक्त वातावरण में चुनाव संपन्न कराने के प्रति कटिबद्ध है़ इसके लिए सुरक्षा सहित तमाम तैयारियां की है़ सुरक्षा व्यवस्था के दृप्टिकोण से बरही अनुमंडल को 14 जोन में बांटा गया है़ बरही प्रखंड में चार, चौपारण में चार, बरकट्ठा में चार तथा चलकुशा में दो जोन बनाया गया है़ प्रत्येक जोन में उपसमाहर्ता स्तर के दंडाधिकारी व पुलिस अधिकारी तैनात रहेंगे़ बरही अनुमंडल को 141 सेक्टर में बांटा गया है़ प्रत्येक सेक्टर में दंडाधिकारी व पुलिस अधिकारी सशस्त्र तैनात रहेंगे़ मतदान प्रक्रिया पर कड़ी निगरानी रखने के लिए चार सुपर जोन बनाये गये हैं ़ जहां वरीय दंडाधिकारी के साथ उपाधीक्षक स्तर के पुलिस पदाधिकारी तैनात रहेंगे़ मतदान केद्रों पर भी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी़ संवेदनशील बूथों पर सुरक्षा बल तैनात रहेंगे़ उन्होंने मतदाताओं से अपील किया कि वे भयमुक्त होकर मतदान करे़ं मतदान में कोई बाधा पहुंचता हो तो इसकी सूचना तैनात दंडाधिकारियों को दें ़ जिले के सीमा को सील कर दिया गया है. कई जगहों पर चेकनाका बनाया गया है़ अवांक्षित लोगों को प्रवेश नहीं करने दिया जायेगा़ धारा 107 के तहत 16 मामले दर्ज किये गये : एसडीओ ने बताया कि पंचायत चुनाव के मद्देनजर अनुमंडल में सीआरपीसी धारा 107 के तहत 16 मामले किये गये हैं ़ जिसमें प्रखंड के 115, बरकट्ठा 95, चौपारण 128, गोरहर 35 व चलकुशा के 53 लोगों पर धारा 107 के तहत कार्रवाई की गयी है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola