RCB खिलाड़ी के गले से गायब हुई सोने की चेन, जानिए किसके हाथ लगी यह कीमती चीज

Author Ritu Raj
Updated:
विज्ञापन

जैकेब बेथेल और देवदत्त पडिक्कल सोने की घटना

13 मई, 2026 को खेले गए मुकाबले में RCB ने KKR को 6 विकेट से हरा दिया. इस मुकाबले के दौरान एक विदेशी खिलाड़ी की सोने की चेन बीच मैदान में गिर गई, जिसके बाद एक साथी खिलाड़ी ने ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए यह चेन वापस लौटा दी.

विज्ञापन

RCB: आजकल देश में सोने के दाम आसमान छू रहे हैं. ऐसे में अगर किसी की सोने की चेन गिर जाए, तो उस पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ेगा. ठीक इसी तरह की एक घटना RCB और KKR के मैच के दौरान घटी. दरअसल, क्रिकेटर न केवल खेल को लेकर जुनूनी होते हैं, बल्कि उन्हें महंगी चीज़ें और आभूषण पहनने का भी शौक होता है. 

विज्ञापन

किस खिलाड़ी का गायब हुआ चेन

IPL 2026 का 57वां मैच RCB और KKR के बीच खेला गया. इस मैच में RCB के ओपनर और इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी जैकब बेथेल भी खेल रहे थे. वह इस मुकाबले में सोने की चेन पहनकर मैदान पर उतरे थे. RCB की पारी के चौथे ओवर में एक हैरान करने वाला वाकया हुआ. कार्तिक त्यागी ने 144 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से जैकब बेथेल को एक खतरनाक बाउंसर फेंकी. गेंद इतनी तेज थी कि वह बेथेल के दस्तानों से टकराती हुई सीधे उनके हेलमेट पर जा लगी. गेंद हेलमेट पर लगते ही बेथेल का संतुलन बिगड़ गया और वह कैच आउट हो गए. गेंद की गति इतनी अधिक थी कि उनके गले में पहनी हुई सोने की चेन टूटकर मैदान पर ही गिर गई. 

किसे मिली सोने की चेन

हालांकि, कार्तिक त्यागी की तेज गति वाली गेंद सीधे उनके सिर पर जा लगी और रफ्तार के कारण हेलमेट से टकरा गई. इसके बाद, उनके गले से सोने की चेन टूटकर नीचे गिर गई. बता दें कि बेथेल के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने देवदत्त पडिक्कल आए, जिन्हें मैदान पर गिरी हुई वह चेन दिखाई दी. उन्होंने तुरंत उसे उठाकर अंपायर को दे दिया. 

आईपीएल 2026 में बेथेल का बल्ला रहा खामोश

चोटिल फिल सॉल्ट की जगह खेल रहे जैकब बेथल के लिए भी यह सीजन कुछ खास नहीं रहा है. उन्होंने अपने प्रदर्शन से टीम को काफी निराश किया है. केकेआर के खिलाफ भी वह 12 गेंदों में सिर्फ 12 रन ही बना सके. इस साल आईपीएल 2026 में बेथल ने अब तक 6 मुकाबले खेले हैं और उनमें वह केवल 85 रन ही बना पाए हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola