शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी के फैसले को पलटा, भ्रष्ट अफसरों पर कार्रवाई की सीबीआई को दी खुली छूट

Updated:
विज्ञापन

Suvendu Adhikari Permits Cbi Action West Bengal Corruption News

Suvendu Adhikari Permits CBI Action: मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के भर्ती घोटालों में फंसे आरोपी अधिकारियों के खिलाफ CBI को कार्रवाई की मंजूरी दे दी है. नबान्न से घोषणा करते हुए बंगाल के चफ मिनिस्टर ने कहा कि पिछली सरकार ने 4 साल तक इन फाइलों को दबाकर रखा था. पूरी रिपोर्ट यहां पढ़ें.

विज्ञापन

Suvendu Adhikari Permits CBI Action: पश्चिम बंगाल की नयी सरकार के मुखिया शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार को एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए स्कूलों और नगर निकायों (Municipalities) में हुई भर्तियों में भ्रष्टाचार के आरोपी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की सीबीआई (CBI) जांच को हरी झंडी दे दी है. मुख्यमंत्री ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस की सरकार ने भ्रष्टाचार के 4 संगीन मामलों में फंसे वरिष्ठ नौकरशाहों को बचाने के लिए जान-बूझकर जांच एजेंसियों को मंजूरी नहीं दी थी, जिसे अब उनकी सरकार ने हटा लिया है.

विज्ञापन

नबान्न से बोले सीएम- करप्शन पर जीरो टॉलरेंस

सचिवालय ‘नबान्न’ में पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया कि पिछली सरकार ने 4 वर्षों से सीबीआई की कार्रवाई को रोक रखा था. कानून के अनुसार, किसी भी सरकारी अधिकारी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने या अभियोजन शुरू करने के लिए राज्य सरकार की अनुमति जरूरी होती है.

Suvendu Adhikari Permits CBI Action: ममता बनर्जी पर भ्रष्ट नौकरशाहों को संरक्षण देने का आरोप

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी की सरकार ने जान-बूझकर इन फाइलों को अटकाये रखा, ताकि उनके खास अधिकारियों को बचाया जा सके. मुख्यमंत्री ने बताया कि फिलहाल 3 प्रमुख विभागों में भ्रष्टाचार के आरोपी अधिकारियों के खिलाफ जांच की सीबीआई को आवश्यक मंजूरी दे दी गयी है. इसकी प्रतियां केंद्रीय एजेंसी को भेज दी गयी हैं.

इसे भी पढ़ें : शुभेंदु अधिकारी का बड़ा फैसला, अब नंदीग्राम में होगा उपचुनाव, भवानीपुर के विधायक बने रहेंगे सीएम

रडार पर शिक्षक भर्ती और नगर निकाय भर्ती घोटाले के मास्टरमाइंड

  • शिक्षक भर्ती घोटाला (WBSSC) स्कूलों में अवैध नियुक्तियों से जुड़ा मामला है. इस केस में कई बड़े अधिकारियों के खिलाफ अब सीबीआई सीधे आरोपपत्र दाखिल कर सकेगी.
  • नगर निकाय भर्ती घोटाला वो केस है, जिसमें बंगाल के विभिन्न नगरपालिकाओं में हुई नौकरियों की बंदरबांट हुई थी. अब इसकी जांच तेजी से आगे बढ़ेगी.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

कानून का हथियार बनाकर भ्रष्टाचारियों को दिया गया था सुरक्षा कवच

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकार ने कानून को ढाल बनाकर भ्रष्टाचारियों को कवच प्रदान किया था. उन्होंने कहा- भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारी लड़ाई अब निर्णायक मोड़ पर है. जो फाइलें सचिवालय की आलमारियों में बंद थीं, उन्हें अब खोल दिया गया है, ताकि जनता का पैसा लूटने वालों को सजा मिल सके.

इसे भी पढ़ें

पश्चिम बंगाल : ईडी ने शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में पार्थ चटर्जी के करीबी बप्पादित्य दासगुप्ता को किया तलब

शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में बढ़ी पार्थ चटर्जी की मुश्किलें, ED ने कोलकाता आवास पर मारा छापा

शिक्षक घोटाला: कोर्ट में छलका पार्थ चटर्जी का दर्द, कहा- ‘मैं निर्दोष हूं, मीडिया ट्रायल का हो रहा हूं शिकार’

शिक्षक भर्ती घोटाला : 21 घंटे की तलाशी के बाद बैग में दस्तावेजों के साथ प्रसन्न राय के दफ्तर से निकली ईडी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola