राष्ट्रीय लोक मोर्चा के संगठनात्मक चुनाव की हुई घोषणा, इन्हें मिलेगा वोटिंग का अधिकार

बैठक की तस्वीर
Hajipur News : राष्ट्रीय लोक मोर्चा का जिला इकाई का संगठनात्मक चुनाव को लेकर चुनाव पर्यवेक्षक, निवर्तमान प्रखंड अध्यक्षों और सभी प्रकोष्ठों की संयुक्त बैठक आयोजित की हुई, संगठन के चुनावी तारीखों का हुआ ऐलान
Hajipur News (कैफ अहमद) : पासवान चौक स्थित निजी सभागार में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का जिला इकाई का संगठनात्मक चुनाव को लेकर चुनाव पर्यवेक्षक, निवर्तमान प्रखंड अध्यक्षों और सभी प्रकोष्ठों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई. कार्यक्रम की अध्यक्षता महनार के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रामसोगार्थ सिंह ने किया, जबकि संचालन प्रखंड पर्यवेक्षक पवन कुमार ने किया.
संगठन के विभिन्न चुनावी तारीखों की हुई घोषणा
बैठक में जिला प्रभारी ने चुनाव की तारीखों की घोषणा करते हुए कहा कि 15 मई को पंचायत अध्यक्ष, 16 से 26 मई तक प्रखंड अध्यक्ष और 26 मई से 4 जून तक जिला अध्यक्ष का चुनाव होगा. जहां सर्वसम्मति बनेगी, वहां निर्विरोध चुनाव होगा, अन्यथा मतदान के माध्यम से पदाधिकारियों का चयन किया जाएगा. इन्होंने कार्यकर्ताओं से शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव संपन्न कराने और सदस्य संख्या बढ़ाकर संगठन को मजबूत करने की अपील किया. बैठक में नेता उपेंद्र कुशवाहा के हाथो को मजबूत करने का संकल्प लिया गया.
प्राथमिक और सक्रिय सदस्य ही कर पाएंगे मतदान
चुनाव पर्यवेक्षक प्रशांत पंकज कुशवाहा ने कहा कि संगठनात्मक चुनाव पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराए जाएंगे. चुनाव में केवल प्राथमिक और सक्रिय सदस्य ही मतदान करेंगे, जो पंचायत, प्रखंड और जिला स्तर के पदाधिकारियों का चयन करेंगे. बैठक को निवर्तमान जिलाध्यक्ष लाल देव राम, जिला निर्वाचन पदाधिकारी प्रो. भोला प्रसाद सिंह, डॉ आलोक कुशवाहा प्रदेश अध्यक्ष युवा, उमा शंकर निराला, निरज कुमार, भोला सिंह, अनिल सिंह, संजय सिंह,राजेश कुमार, डॉ. सुधीन सिंह, विजय कुशवाहा, प्रमोद कुशवाहा, राजेश कुशवाहा, प्रवीण पटेल सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे.
Also Read : Jehanabad News : भारतमाला परियोजना के अंतर्गत बन रहे पुल से चोरी करते हुए युवक पकड़ाया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By युवराज रतन
पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.
प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










