हाजीपुर में बेलकुंडा के पास सड़क हादसे में पिता की मौत, दो बेटियां गंभीर रूप से घायल

Author Abhishek Kumar|Edited by Yuvraj Ratan
Updated:
विज्ञापन
हाजीपुर-महुआ मार्ग पर दर्दनाक हादसा अज्ञात वाहन की ठोकर से व्यक्ति की मौत

अस्पताल के बाहर रोते परिजन

Hajipur News : हाजीपुर-महुआ मुख्य मार्ग पर बेलकुंडा चौक के पास एक अनियंत्रित वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी. इस हादसे में पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी दो बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गईं. परिवार में मातम का माहौल है.

विज्ञापन

Hajipur News : जिले के हाजीपुर-महुआ मुख्य मार्ग पर बेलकुंडा चौक के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उनकी दो पुत्रियां गंभीर रूप से घायल हो गईं. घटना के बाद मृतक के गांव में मातम पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

हाजीपुर कॉलेज जा रहे थे पिता और बेटियां

मृतक की पहचान बलिगांव थाना क्षेत्र के चंपापुर गांव निवासी सकल राय के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार सकल राय अपनी दो पुत्रियों के साथ किसी कार्य से हाजीपुर कॉलेज जा रहे थे. इसी दौरान बेलकुंडा चौक के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी.

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को तत्काल हाजीपुर सदर अस्पताल पहुंचाया गया. वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद सकल राय को मृत घोषित कर दिया, जबकि उनकी दोनों पुत्रियों का इलाज जारी है.

बेटी ने बताई हादसे की पूरी घटना

मृतक की पुत्री आभा कुमारी ने बताया कि उनके पिता बाइक चला रहे थे और वह अपनी बहन के साथ पीछे बैठी थीं. इसी दौरान अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही दोनों बहनें सड़क किनारे गिर गईं, जबकि उनके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनके पिता को मृत घोषित कर दिया.

परिवार में मचा कोहराम

सकल राय अपने पीछे दो पुत्रियों और एक पुत्र को छोड़ गए हैं. घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण सदर अस्पताल पहुंच गए. अस्पताल परिसर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था.

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह सड़क दुर्घटना का मामला है. अज्ञात वाहन की पहचान और पूरे मामले की जांच की जा रही है.

Also Read : गोपालगंज के निर्देशक कमलेश मिश्र की फिल्म 'काकोरी' को मिलेगा 72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार



विज्ञापन
Abhishek Kumar

लेखक के बारे में

By Abhishek Kumar

अभिषेक कुमार मैं 9 साल से पत्रकारिता कर रहा हूं नेशनल मीडिया चैनल में के साथ काम किया हूं मेरी सबसे अच्छा पकड़ क्राइम की खबर और राजनीतिक की खबर पर है वहीं दैनिक अखबारी के डिजिटल बिग में भी काम कर चुका हूं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन