महुआ में चार घंटे तक बिजली गुल, पेयजल संकट से लोगों की बढ़ी परेशानी

Author Dileep kumar|Edited by Yuvraj Ratan
Updated:
विज्ञापन

सब स्टेशन महुआ की फाइल फोटो

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Hajipur News : सोमवार सुबह महुआ प्रखंड में करीब चार घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. बिजली नहीं होने से मोटर और समरसेबल पंप बंद रहे, जिससे कई इलाकों में पेयजल संकट उत्पन्न हो गया. लोगों को घरेलू कार्यों में भी दिक्कतें आईं.

विज्ञापन

Hajipur News : महुआ प्रखंड क्षेत्र में सोमवार की सुबह करीब चार घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. बिजली नहीं रहने के कारण मोटर और समरसेबल पंप बंद हो गए, जिससे कई इलाकों में पेयजल संकट उत्पन्न हो गया. इसका असर घरेलू कार्यों के साथ-साथ बच्चों की दिनचर्या पर भी पड़ा.

विज्ञापन

पेयजल संकट से प्रभावित हुआ जनजीवन

जानकारी के अनुसार सोमवार की अहले सुबह करीब 4 बजे अचानक बिजली आपूर्ति ठप हो गई. सुबह 8 बजे तक बिजली बहाल नहीं हो सकी. बिजली नहीं रहने के कारण घरों में मोटर और समरसेबल पंप बंद रहे, जिससे लोगों को पानी नहीं मिल सका. कई घरों में गृहिणियों को बच्चों के लिए नाश्ता तैयार करने में भी परेशानी हुई और कुछ बच्चों को बिना नाश्ता किए ही स्कूल भेजना पड़ा. इसके अलावा अन्य घरेलू कार्य भी प्रभावित रहे.

शिकायत के बावजूद लोगों को करना पड़ा इंतजार

स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली बाधित होने के बाद संबंधित विभाग को इसकी सूचना दी गई, लेकिन लंबे समय तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी. इससे लोगों में नाराजगी भी देखने को मिली.

जंपर कटने से ठप हुई बिजली आपूर्ति

इस संबंध में कार्यपालक विद्युत अभियंता रमेश कुमार ने बताया कि सलहा से महुआ आने वाली 33 केवी विद्युत लाइन में परमानंदपुर गांव के समीप जंपर कट जाने के कारण महुआ विद्युत उपकेंद्र को बिजली की आपूर्ति बंद हो गई. उन्होंने बताया कि बारिश के बावजूद विद्युतकर्मी मरम्मत कार्य में जुटे हुए हैं. जल्द ही खराबी दूर कर उपकेंद्र के सभी फीडरों से बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी.

Also Read : जमीन के टुकड़े के लिए एक ही परिवार के पांच लोगों पर हमला, लाठी-डंडे से मारपीट में सभी घायल



आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन