..जिप सदस्य के लिए होगा रोचक मुकाबला
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Nov 2015 6:36 PM
..जिप सदस्य के लिए होगा रोचक मुकाबला फोटो- सिमरिया 1 में जयप्रकाश सिंह, 2 मंे अर्जुन कुमार, 3 में राधेश्याम, 4 में अलका, 5 में फरहाना परवीन, 6 में अनामिकासिमरिया़ सिमरिया पूर्वी व सिमरिया पश्चिमी में कई पढ़े लिखे व सुलझे प्रत्याशी के मैदान में आने से मुकाबला रोचक हो गया है़ सिमरिया पूर्वी में […]
..जिप सदस्य के लिए होगा रोचक मुकाबला फोटो- सिमरिया 1 में जयप्रकाश सिंह, 2 मंे अर्जुन कुमार, 3 में राधेश्याम, 4 में अलका, 5 में फरहाना परवीन, 6 में अनामिकासिमरिया़ सिमरिया पूर्वी व सिमरिया पश्चिमी में कई पढ़े लिखे व सुलझे प्रत्याशी के मैदान में आने से मुकाबला रोचक हो गया है़ सिमरिया पूर्वी में जयप्रकाश सिंह, अर्जुन कुमार, राधेश्याम पांडेय, पवन कुमार, सिमरिया पश्चिमी में अलका कुमारी, फरहाना परवीन, अनामिका गुप्ता, नेहा शरण सहाय व रितिका सिंह के बीच टक्कर होने की संभावना है़ दुर्गा पूजा से सभी प्रत्याशी प्रचार प्रसार में लगे थे़ प्रचार में किसी तरह का कोई कोर कसर तक नहीं छोडी़ प्रत्याशियों ने घर-घर जाकर वोट मांगा़ कई वायदे किये़ बिजली, पानी, सडक, शिक्षा, स्वास्थ्य, बेरोजगारी जैसी समस्या को दूर करने का आश्वासन दिया़ इतना ही नहीं, जो उनके अधिकार में नहीं था उसे भी पूरा करने का आश्वासन मतदाताओं को दिया़ प्रत्याशियों के आश्वासन की तरह मतदाताओं ने भी प्रत्याशियों के पक्ष में वोट करने की बात कही़ मतदाताओं का निर्णय का पता 19 दिसंबर को मतगणना के दिन ही हो पायेगा़ कई प्रत्याशियों ने जाति धर्म के नाम पर वोट मांगा, तो कई ने विकास करने के लिये अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










