बरामद चावल व धान के बोरे की जांच

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Nov 2015 6:21 PM

विज्ञापन

बरामद चावल व धान के बोरे की जांच विष्णुगढ़. विष्णुगढ़ अचंलाधिकारी रंजीत कुमार लोहरा ने करगालो गांव के जनवितरण प्रणाली दुकानों की जांच की. जानकारी के मुताबिक विष्णुगढ़ प्रखंड के करगालो स्थित उदाल बेड़ा के समीप लमकीटांड़ में गुरुवार को ग्रामीणों ने करगालो से 20 बोरा चावल तथा 16 बोरा धान खलिहान से जब्त किया […]

विज्ञापन

बरामद चावल व धान के बोरे की जांच विष्णुगढ़. विष्णुगढ़ अचंलाधिकारी रंजीत कुमार लोहरा ने करगालो गांव के जनवितरण प्रणाली दुकानों की जांच की. जानकारी के मुताबिक विष्णुगढ़ प्रखंड के करगालो स्थित उदाल बेड़ा के समीप लमकीटांड़ में गुरुवार को ग्रामीणों ने करगालो से 20 बोरा चावल तथा 16 बोरा धान खलिहान से जब्त किया था. जिसकी सूचना सीओ को भी दी गयी थी. खबर पाकर अंचलाधिकारी डीलरों के दुकान की जांच की. ग्रामीण बरामद चावल को करगालो के डीलर पर बेचने का आरोप लगा रहे थे. गांव में काफी हंगामा भी हुआ. उक्त चावल व धान ले जा रहे व्यपारी ने जब ग्रामीणों को पीछा करते देखा तो उसे खलिहान में उतार दिया. इस संबंध में करगालो के देवेंद्र कुमार एवं चोली महिला मंडल जन वितरण प्रणाली दुकान की जांच भी की गयी. जिसमें देवेंद्र कुमार के जन वितरण प्रणाली दुकान से 197 बोरा एवं चमेली महिला मंडल के दुकान से 34 बोरा चावल उपलब्ध पाया. ग्रामीणों ने बरामद चावल सादे प्लास्टिक के बोरों में भरा हुआ पाया था. इसे ग्रामीणों के जिम्मे सौंपा गया. जांच में सीओ के अलावा बीसीओ भगवान राम भी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola