आचार संहित के उल्लघंन का मामला दर्ज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Nov 2015 7:13 PM
आचार संहित के उल्लघंन का मामला दर्ज कोडरमा बाजार. इंदरवा पंचायत के पंसस प्रत्याशी वृजनंदन यादव पर आचार संहिता के उल्लघंन का मामला दर्ज कराया गया़ एसडीओ प्रभात कुमार बरदियार के निर्देश पर कोडरमा सीओ अतुल कुमार ने कोडरमा थाना में मामला दर्ज कराया है. एसडीओ श्री बरदियार ने बताया कि उक्त प्रत्याशी के पिता […]
आचार संहित के उल्लघंन का मामला दर्ज कोडरमा बाजार. इंदरवा पंचायत के पंसस प्रत्याशी वृजनंदन यादव पर आचार संहिता के उल्लघंन का मामला दर्ज कराया गया़ एसडीओ प्रभात कुमार बरदियार के निर्देश पर कोडरमा सीओ अतुल कुमार ने कोडरमा थाना में मामला दर्ज कराया है. एसडीओ श्री बरदियार ने बताया कि उक्त प्रत्याशी के पिता बासुदेव यादव इंदरवा में पीडीएस दुकानदार हैं. मंगलवार को बासुदेव यादव ने अपने पुत्र को चुनाव में लाभ दिलवाने के लिए लोगों के बीच राशन कार्ड बांटे थे. इस संबंध में उपायुक्त को लिखित शिकायत मिलने के बाद उनके द्वारा जांच करने पर मामला सही पाया गया. इसके बाद उक्त कार्रवाई की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










