महिला हिंसा रोकने प्रति जागरूक किया

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Nov 2015 6:12 PM

विज्ञापन

महिला हिंसा रोकने प्रति जागरूक कियाचतरा. सदर प्रखंड के सुरुज प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को महिला हिंसा के विरोध में पखवारा दिवस का आयोजन किया गया़ इस दौरान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से महिला हिंसा पर रोकथाम, डायन, अंधविश्वास व शराब पर रोक लगाने की जानकारी दी गयी़ आदिवासी वीमेंस नेटवर्क झारखंड व आदिवासी महिला […]

विज्ञापन

महिला हिंसा रोकने प्रति जागरूक कियाचतरा. सदर प्रखंड के सुरुज प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को महिला हिंसा के विरोध में पखवारा दिवस का आयोजन किया गया़ इस दौरान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से महिला हिंसा पर रोकथाम, डायन, अंधविश्वास व शराब पर रोक लगाने की जानकारी दी गयी़ आदिवासी वीमेंस नेटवर्क झारखंड व आदिवासी महिला संरक्षण समिति की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया़ यह कार्यक्रम 16 दिनों तक चलेगा़ मुख्य अतिथि सत्यानंद भोक्ता थे़ समिति की निर्मला केरकेट्टा ने लोगों से समाज को एकजुट करने व अधिकार की प्राप्ति के लिए आगे आने का आह्वान किया़ पंचायत चुनाव में योग्य उम्मीदवार का चयन करने का निर्णय लिया गया़ मौके पर शेखर सुमन मुंडा, पंकज सिंह भोक्ता, सत्या कुजूर, विपिन तिर्की, ज्योति गाड़ी, सोनी टोप्पो आदि थे़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola