सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Nov 2015 9:08 PM
सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौतबरकट्ठा़ प्रखंड क्षेत्र के मेरमगड्डा गांव के समीप हुई सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी़ घटना मंगलवार रात आठ बजे के करीब जीटी रोड पर मोटरसाइकिल को एक अज्ञात वाहन के चपेट में ले लेने से हुई़ द्र्घटना में बाइक सवार विश्वनाथ तुरी 20 वर्ष पिता […]
सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौतबरकट्ठा़ प्रखंड क्षेत्र के मेरमगड्डा गांव के समीप हुई सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी़ घटना मंगलवार रात आठ बजे के करीब जीटी रोड पर मोटरसाइकिल को एक अज्ञात वाहन के चपेट में ले लेने से हुई़ द्र्घटना में बाइक सवार विश्वनाथ तुरी 20 वर्ष पिता भुवनेश्वर तुरी तथा प्रकाश तुरी 20 वर्ष पिता धनेश्वर तुरी दोनों ग्राम कपका बरकट्ठा निवासी की मौके पर ही मौत हो गयी़ विश्वनाथ अपने साथी प्रकाश को मुंबई जाने के लिए कोडरमा रेलवे स्टेशन छोड़ने जा रहा था इसी दौरान उक्त घटना घटी़ मामले की सूचना मिलने पर बरकट्ठा पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर युवकों के शव को जब्त कर लिया़ घटना की जानकारी मिलने पर कपका गांव में शोक की लहर दौड़ गयी़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










