विश्व शांति के लिए वैदिक महायज्ञ संपन्न इचाक. प्रखंड के सिझुआ हाई स्कूल के मैदान में सदाफल देव महराज विहंगम योग संस्थान द्वारा 2150 कुंडीय विश्व शांति वैदिक महायज्ञ संपन्न हुआ. आचार्य श्री स्वतंत्र देव जी महराज के सानिध्य में दो दिवसीय महायज्ञ में हजारों भक्त शामिल हुए. सद्गुरु महराज ने कहा कि साधना के अभ्यास से मस्तिष्क की अल्फा तरंगों में वृद्धि होती है. अध्यात्मिक शांति का मार्ग ध्यान से फलीभूत होता है. अनंत श्री सद्गुरु सदाफल देव जी महराज द्वारा प्रणीत ब्रह्म विद्या विहंगम योग के द्वारा मानव जीवन के पुरुषार्थ चतुष्टय धर्म, अर्थ, काम एवं मोक्ष की प्राप्ति होती है. धर्म,अर्थ,काम एवं मोक्ष की चतु: सूत्री ही भारतीय संस्कृति का आधार है. संत प्रवर विज्ञानदेव जी महराज ने संगीतमय कथा अमृत से श्रद्धालुओं को योग साधना का रहस्य बताया. यज्ञ में संस्थान के विद्यार्थियों के अलावा यज्ञ प्रभारी रामेश्वर प्रजापति, नागेश्वर प्रसाद मेहता, जदयू नेता बटेश्वर प्रसाद मेहता, प्रदीप कुमार मेहता, उमेश प्रसाद मेहता, जीवलाल साव, डॉ महेश प्रसाद, अयोध्या मेहता, अवध किशोर वर्मा, राजन गुप्ता, देवेंद्र कुमार, बिनोद रवानी, सुरजी देवी समेत सैकड़ों श्रद्धालुओं ने विश्व शांति के लिए हवन किया.
BREAKING NEWS
Advertisement
वश्वि शांति के लिए वैदिक महायज्ञ संपन्न
विश्व शांति के लिए वैदिक महायज्ञ संपन्न इचाक. प्रखंड के सिझुआ हाई स्कूल के मैदान में सदाफल देव महराज विहंगम योग संस्थान द्वारा 2150 कुंडीय विश्व शांति वैदिक महायज्ञ संपन्न हुआ. आचार्य श्री स्वतंत्र देव जी महराज के सानिध्य में दो दिवसीय महायज्ञ में हजारों भक्त शामिल हुए. सद्गुरु महराज ने कहा कि साधना के […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement