लीड ़ आस्था बनीं मिस हजारीबाग

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Nov 2015 7:17 PM

विज्ञापन

लीड ़ आस्था बनीं मिस हजारीबाग हजारीबाग फैशन वीक 2015 संपन्न24हैज3 में- डीसी मुकेश कुमार के साथ मिस हजारीबाग व अन्य विजेता. हजारीबाग. हजारीबाग फैशन वीक 2015 में मिस हजारीबाग का खिताब आस्था को मिला. मिस लिटिल स्टार का खिताब आर्या एवं मिस्टर लिटिल स्टार का खिताब अक्क्षत को मिला. डीसी मुकेश कुमार ने सफल […]

विज्ञापन

लीड ़ आस्था बनीं मिस हजारीबाग हजारीबाग फैशन वीक 2015 संपन्न24हैज3 में- डीसी मुकेश कुमार के साथ मिस हजारीबाग व अन्य विजेता. हजारीबाग. हजारीबाग फैशन वीक 2015 में मिस हजारीबाग का खिताब आस्था को मिला. मिस लिटिल स्टार का खिताब आर्या एवं मिस्टर लिटिल स्टार का खिताब अक्क्षत को मिला. डीसी मुकेश कुमार ने सफल प्रतिभागियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम तरंग ग्रुप क्राॅफ्ट एंड बॉबर्स पार्लर, स्पा व टैटू स्टूडियो, डांस पैराडाइज एवं द किड्स सीटी प्ले स्कूल के संयुक्त तत्ववधान में किया गया था. नगर भवन में इस कार्यक्रम के तहत कई प्रतिभागियों ने सौंदर्य सह गायन एवं नृत्य प्रतियोगिता में प्रतिभा का प्रदर्शन किया. सौंदर्य प्रतियोगिता के सीनियर ग्रुप में सिया द्वितीय एवं वंशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. बालिका जूनियर ग्रुप में परिसोनी द्वितीय एवं नैनसी तृतीय, बालक जूनियर ग्रुप में शुभ कुमार द्वितीय एवं शिवांस को तृतीय स्थान मिला. एकल नृत्य प्रतियोगिता में अमन पाल प्रथम, सक्षम खंडेलवाल द्वितीय, अनवेशा कार तृतीय स्थान पर रहे. समूह नृत्य में नृत्य वाटिका ग्रुप को प्रथम, आरडीए को द्वितीय एवं रिदम मिक्स डांस ग्रुप को तृतीय स्थान मिला. गीत प्रतियोगिता में शैलेश कुमार को प्रथम, किशन यादव को द्वितीय एवं अंकित कुमार को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ. जूनियर वर्ग में धवन जैन प्रथम, शाश्वत जैन को द्वितीय स्थान मिला. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारतीय परिधान को बढ़ावा देना एवं अनाथ एवं एड्स पीड़ित बच्चों को सहायता देना था. इसके तहत एचआइवी पीड़ित बच्चों को सोने के लिए बिस्तर एवं 100 अनाथ बच्चों को थर्मोकोट दिया गया. कार्यक्रम में डॉ अशोक कुमार, डॉ बालेश्वर राम, गिरजा सतीश, डॉ एपी सिंह, स्वरूप चंद जैन, सिस्टर ब्रिटो, नंदनी चटर्जी एवं राकेश कुमार सिन्हा, आराफात हसन, मो खालिद को समाजसेवा के लिए सम्मानित किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola