रविवार को भी बिजली बिल काउंटर खुला रहेगा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Nov 2015 8:01 PM
रविवार को भी बिजली बिल काउंटर खुला रहेगा 40 बकायेदारों का बिजली कनेक्शन काटा गयाहजारीबाग. विद्युत उपभोक्ता रविवार को मिशन अस्पताल बिजली बिल काउंटर में राशि जमा कर सकेंगे. उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए बिजली बिल काउंटर को खोला गया है. उपरोक्त जानकारी सहायक अभियंता एस बनर्जी ने दी. उन्होंने बताया कि पूरे जिले में […]
रविवार को भी बिजली बिल काउंटर खुला रहेगा 40 बकायेदारों का बिजली कनेक्शन काटा गयाहजारीबाग. विद्युत उपभोक्ता रविवार को मिशन अस्पताल बिजली बिल काउंटर में राशि जमा कर सकेंगे. उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए बिजली बिल काउंटर को खोला गया है. उपरोक्त जानकारी सहायक अभियंता एस बनर्जी ने दी. उन्होंने बताया कि पूरे जिले में बकायेदार उपभोक्ताओं से बिल जमा करने की भी अपील की गयी है. बिजली विभाग की ओर से कई टीम बकायेदारों का बिजली कनेक्शन काटने की कार्रवाई कर रही है. बिजली बिल बकाया ऑन स्पॉट भी वसूला जा रहा है. बिजली कनेक्शन काटने के लिए गयी टीम को बिजली विभाग का रसीद भी उपलब्ध कराया गया है. उपभोक्ता ऑन स्पॉट भी बिजली बिल जमा कर सकते हैं. शनिवार को शहर के 40 बकायेदारों का बिजली कनेक्शन काटा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










