कवियों ने लोगों को गुदगुदाया

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Nov 2015 6:58 PM

विज्ञापन

कवियों ने लोगों को गुदगुदाया 21कोडपी1प्रस्तुति देते कवि.21कोडपी2सांसद डाॅ रवींद्र राय का स्वागत करते सुरेश जैन.21कोडपी40छात्रा को पुरस्कृत करते सांसद डाॅ रवींद्र राय.गोशाला परिसर में हास्य कवि सम्मेलन गो सेवा मनुष्य का प्रथम कर्म : रवींद्र राय प्रतिनिधि, झुमरीतिलैया गोशाला परिसर में शुक्रवार की रात हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत […]

विज्ञापन

कवियों ने लोगों को गुदगुदाया 21कोडपी1प्रस्तुति देते कवि.21कोडपी2सांसद डाॅ रवींद्र राय का स्वागत करते सुरेश जैन.21कोडपी40छात्रा को पुरस्कृत करते सांसद डाॅ रवींद्र राय.गोशाला परिसर में हास्य कवि सम्मेलन गो सेवा मनुष्य का प्रथम कर्म : रवींद्र राय प्रतिनिधि, झुमरीतिलैया गोशाला परिसर में शुक्रवार की रात हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत कवि दधीचि ने शारदे वंदना व गो वंदना से की़ वहीं कवि नरेंद्र बंजारा ने सामाजिक व्यवस्था और नकारा पुत्रों पर प्रहार करते हुए कहा कि जिस प्रकार बूढ़े होने पर मां-बाप को वृद्धाश्रम भेजते हैं, उसी प्रकार गो माता को बूढ़ी होने पर कसाई के हाथ ना बेच कर गोशाला भेजें. इस मौके पर मुख्य अतिथि कोडरमा सांसद डाॅ रवींद्र कुमार राय ने कहा कि कोडरमा गोशाला आज झारखंड में तीसरे स्थान पर है. गो सेवा मनुष्य का प्रथम कर्म है. गो मूत्र से कई तरह की दवा बनायी जाती है. गोशाला को हर वर्ष 50 लाख झारखंड सरकार देती है. मौके पर बरकट्ठा विधायक प्रो जानकी यादव व कोडरमा बीडीओ प्रभाष कुमार दत्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे. समिति के सदस्यों ने शाल ओढ़ा कर अतिथियों का स्वागत किया और स्मृति चिह्न भेंट किया. कार्यक्रम के प्रोजेक्ट डायरेक्टर सुरेश जैन व डॅ. नरेश कुमार पंडित थे. सह प्रायोजक के रूप में अशोक खाटुवाला व डाू नरेश पंडित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola