हजारीबाग में चार वर्ष पुराना चना खाने से 70 बीमार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Nov 2015 3:56 PM

विज्ञापन

हजारीबाग : हजारीबाग जिले के पदमा प्रखंड स्थित सरैया गांव में चार साल पुराना चना खाने से 70 के करीब महिला, पुरुष व बच्चे बीमार हो गये. बीमार लोगों ने बताया कि गांव में एक वृद्ध महिला के श्राद्ध कार्यक्रम मेंभिगोया हुआ चना बांटा गया था. उसे ही खाने से सभी लोग बीमार हो गये. […]

विज्ञापन

हजारीबाग : हजारीबाग जिले के पदमा प्रखंड स्थित सरैया गांव में चार साल पुराना चना खाने से 70 के करीब महिला, पुरुष व बच्चे बीमार हो गये. बीमार लोगों ने बताया कि गांव में एक वृद्ध महिला के श्राद्ध कार्यक्रम मेंभिगोया हुआ चना बांटा गया था. उसे ही खाने से सभी लोग बीमार हो गये.

हमारे पदमा प्रतिनिधि के अनुसार, प्रखंड क्षेत्र के सरैया गांव में राचमंद्र महतो की मां दसकर्म था, जिसमें परंपरानुसार भिगोया हुआ चना खिलाया गया. वह चार साल पुराना चना था, जिसे कीड़े से बचाये रखने के लिए उसमें कीटनाशक डाला गया था. इसी कीटनाशक के असर के कारण लोग बीमार हो गये.

वहीं जिला प्रशासन ने बीमार लोगों के खतरे से बाहर होने की बात कही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola