हंटरगंज से मुखिया के लिए 75 नामांकन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Nov 2015 6:13 PM
हंटरगंज से मुखिया के लिए 75 नामांकन हंटरगंज. प्रखंड में गुरुवार को मुखिया के लिए 75 लोगों ने नामांकन किया़ इसमें 41 पुरुष व 34 महिला शामिल है़ं उक्त लोगों ने निर्वाची पदाधिकारी सह सीओ जयवर्धन कुमार के समक्ष नामांकन किया़ वहीं वार्ड सदस्य प्रत्याशियों ने बीडीओ के समक्ष नामांकन किया़ मुखिया के लिए नावाडीह […]
हंटरगंज से मुखिया के लिए 75 नामांकन हंटरगंज. प्रखंड में गुरुवार को मुखिया के लिए 75 लोगों ने नामांकन किया़ इसमें 41 पुरुष व 34 महिला शामिल है़ं उक्त लोगों ने निर्वाची पदाधिकारी सह सीओ जयवर्धन कुमार के समक्ष नामांकन किया़ वहीं वार्ड सदस्य प्रत्याशियों ने बीडीओ के समक्ष नामांकन किया़ मुखिया के लिए नावाडीह से वीरेंद्र कुमार, डुमरीकला से कंचन यादव, गेंजना से उपेंद्र कुमार यादव, बलुरी से बैकुंठ सिंह, जोलडीहा से सबनी देवी आदि ने नामांकन परचा दाखिल किया़ कई प्रत्याशी गाजे-बाजे व समर्थकों के साथ नामांकन करने प्रखंड कार्यालय पहुंचे थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










