जिप प्रत्याशियों ने तेज किया प्रचार अभियान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Nov 2015 8:17 PM
जिप प्रत्याशियों ने तेज किया प्रचार अभियानपपफोटो – 18 कोडपी 29मो हासीमफोटो – 18 कोडपी 30देव नारायण यादवफोटो – 18 कोडपी 31मोदी दीपिकाफोटो – 18 कोडपी 32मीना सावफोटो – 18 कोडपी 38ज्योतिफोटो – 18 कोडपी 39स्नेह लताजयनगर. दूसरे चरण में होनेवाले पंचायत चुनाव को लेकर जयनगर पूर्वी मध्य व पश्चिमी सीट पर जिप सदस्य के […]
जिप प्रत्याशियों ने तेज किया प्रचार अभियानपपफोटो – 18 कोडपी 29मो हासीमफोटो – 18 कोडपी 30देव नारायण यादवफोटो – 18 कोडपी 31मोदी दीपिकाफोटो – 18 कोडपी 32मीना सावफोटो – 18 कोडपी 38ज्योतिफोटो – 18 कोडपी 39स्नेह लताजयनगर. दूसरे चरण में होनेवाले पंचायत चुनाव को लेकर जयनगर पूर्वी मध्य व पश्चिमी सीट पर जिप सदस्य के रूप में चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार तेज हो गया है. अभियान में अब भोंपू का शोर भी गूंजने लगा है. आपका साथ ही मेरा विश्वास है : मो हासिमजयनगर मध्य जिला परिषद सीट भाग संख्या नौ से जिप सदस्य प्रत्याशी मो हासिम ने डंडाडीह, देवीपुर आदि गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाते हुए नुक्कड़ सभा की. उन्होंने कहा कि आपका साथ ही मेरा विश्वास है़ मौका मिला तो यह विश्वास कायम रहेगा और इसी विश्वास से इस क्षेत्र का विकास होगा. विकास मेरी प्राथमिकता है : देव नारायणजयनगर मध्य जिप सीट से जिप सदस्य प्रत्याशी देव नारायण यादव ने डंडाडीह, जयनगर, पहरीडीह आदि गांवों में जनंसपर्क अभियान चलाया. उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास मेरी प्राथमिकता है. जीत कर इस क्षेत्र का विकास करना है़ इसके लिए आप सब का सहयोग व समर्थन जरूरी है. विकास की ज्योति जलायेंगे : ज्योतिजयनगर पश्चिमी भाग संख्या आठ से जिप सदस्य प्रत्याशी ज्योति कुमारी ने गांवों का दौरा किया. उन्होंने कहा कि विकास की ज्योति से गांव की हर गलियों को रोशन करने आयी हूं. मगर इसके लिए आप सब का सहयोग, समर्थन और आर्शीवाद चाहिए. स्नेह व आशीर्वाद लेने आयी हूं. स्नेह लताजयनगर पश्चिमी जिला परिषद सीट से चुनाव लड़ रही स्नेह लता देवी ने हीरोडीह, कोसमाडीह, महेशमराय, तेतरियाडीह आदि गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया. उन्होंने कहा कि आप मतदाताओं से क्षेत्र की बेटी व बहू के रूप में क्षेत्र के विकास के लिए स्नेह व आशीर्वाद मांगने आयी हूं. विकास का दीप जलाना है : दीपिकाजयनगर पश्चिमी से जिला परिषद सदस्य के रूप में चुनाव लड़ रही मोदी दीपिका देवी ने विभिन्न गांवों का दौरा कर क्षेत्र के विकास के लिए अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की. उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में विकास का दीप जलाने के लिए चुनाव मैदान में आयी हूं. सबके सहयोग से करूंगी विकास: मीनाजयनगर पश्चिमी जिला परिषद सीट से चुनाव लड़ रही मीना साव के चुनाव कार्यालय का उदघाटन चुटियारो चौक पर हबीब खान ने किया. मीना साव ने कहा कि आप सब के सहयोग से चुनाव जीत कर इस क्षेत्र का विकास करना है. इस मौके पर भरत साव, सुरेश यादव, देव नारायण साव, बहादुर साव, मीतलाल साव, महेश सिंह आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










