मारपीट को लेकर अलग-अलग प्राथमिकी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Nov 2015 7:30 PM
मारपीट को लेकर अलग-अलग प्राथमिकी झुमरीतिलैया. तिलैया बस्ती में हुई मारपीट को लेकर दो अलग-अलग मामले दर्ज किये गये हैं.पहले पक्ष के अलखदेव साव ने संजय राम, संजु राम व अन्य पर मारपीट का आरोप लगाया है. वहीं दूसरे पक्ष के संजय राम पिता सुरेश राम ने अलखदेव साव व अन्य पर मारपीट करने का […]
मारपीट को लेकर अलग-अलग प्राथमिकी झुमरीतिलैया. तिलैया बस्ती में हुई मारपीट को लेकर दो अलग-अलग मामले दर्ज किये गये हैं.पहले पक्ष के अलखदेव साव ने संजय राम, संजु राम व अन्य पर मारपीट का आरोप लगाया है. वहीं दूसरे पक्ष के संजय राम पिता सुरेश राम ने अलखदेव साव व अन्य पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. इधर मुकेश कुमार भोजगढ़िया निवासी वार्ड नंबर 13 ने अपने पड़ोसी रिकी सलूजा व अन्य पर मारपीट का मामला दर्ज कराया है.विद्यालय में चोरी झुमरीतिलैया. सीएच प्लस टू उच्च विद्यालय के एनसीसीसीआरटी कमरा नंबर 15 में चोरी हो गयी़ चोर यहां से प्रोजेक्टर, टैप रिकॉर्डिंग व अन्य समान ले गये. इस संबंध में सहायक शिक्षक गांगो दास व महेश प्रसाद के आवेदन पर मामला दर्ज किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










