दो जिप प्रत्याशियों पर प्राथमिकी का नर्दिेश

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Nov 2015 9:07 PM

विज्ञापन

दो जिप प्रत्याशियों पर प्राथमिकी का निर्देशआचार संहिता उल्लंघन का मामला कोडरमा बाजार. प्रथम चरण के पंचायत चुनाव में सतगावां प्रखंड से खड़े दो जिप प्रत्याशी गायत्री देवी और मनोज कुमार चौधरी पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन करने का मामला प्रकाश में आया है. निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता मुकुंद दास ने बताया कि उक्त […]

विज्ञापन

दो जिप प्रत्याशियों पर प्राथमिकी का निर्देशआचार संहिता उल्लंघन का मामला कोडरमा बाजार. प्रथम चरण के पंचायत चुनाव में सतगावां प्रखंड से खड़े दो जिप प्रत्याशी गायत्री देवी और मनोज कुमार चौधरी पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन करने का मामला प्रकाश में आया है. निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता मुकुंद दास ने बताया कि उक्त दोनों प्रत्याशियों द्वारा चुनाव प्रचार के दौरान पीले रंग में छपे डमी मत पत्र का प्रयोग किया गया है, जो आदर्श आचार संहिता के दायरे में आता है. उन्होंने बताया कि जिप प्रत्याशी सफेद रंग में छपे डमी मतपत्र का प्रयोग चुनाव प्रचार में कर सकते हैं. निर्वाची पदाधिकारी ने उक्त दोनों प्रत्याशियों पर आचार संहिता उल्लंघन करने के मामले को लेकर सतगावां सीओ को प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola